Savagery in MP elderly woman legs cut off: digi desk/BHN/ धार, केसूर/धार जिले के सादलपुर थाना अंतर्गत ग्राम एकलारा में एक 70 वर्षीय महिला की गुरुवार की शाम पांच बजे चांदी के कड़े के लिए पैर काट कर निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी गई। यह महिला घर से कुछ दूर अपने खेत पर निंदाई यानी खरपतवार हटाने के लिए गई थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मौके पर पहुंचकर पड़ताल की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति को महिला का पैर कटा हुआ दिखाई दिया तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस और स्वजन हरकत में आए और तुरंत ही मौके पर पहुंचे। पहुंचने पर मालूम हुआ कि महिला की मृत्यु हो चुकी है।
महिला की पहचान 70 वर्षीय रतन बाई पत्नी तोलाराम निवासी के रूप में हुई। वह गुरुवार की शाम को अपने घर से खेती संबंधी कार्य करने के लिए खेत पर गई थी। तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और चांदी की कड़ी निकालने के नीयत से दोनों ही पर निर्दयता से काट दिए। चांदी के कड़े निकाल ले गए।
माना जा रहा है कि महिला ने अपने बचाव के लिए संघर्ष भी किया। इसमें उसे सिर पर चोट भी आई। वहीं यह भी माना जा रहा है कि रक्त स्त्राव अधिक होने के कारण महिला की तुरंत ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दी है। चांदी की कड़ाें की कीमत करीब पचास हजार बताई जा रही है। ऐसे में मात्र 50 हजार के लिए एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई।