Thursday , April 25 2024
Breaking News

Satna: टीकाकरण महा अभियान की जिला स्तरीय कार्य योजना तैयार

21 जून को होगा जिले के 150 टीकाकरण केन्द्रो से शुभारंभ

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून से प्रारंभ हो रहे प्रदेशव्यापी कोरोना वैक्सीनेशन के महा-अभियान के लिये जिला स्तरीय माइक्रो प्लानिंग तैयार कर ली गई है। जिले में सतना शहर में कुल 30 सत्र और विकासखंड सोहावल में 11 सत्र, रामनगर में 12 सत्र, मझगवां में 21 सत्र, रामपुर बघेलान में 19 सत्र, अमरपाटन में 11 सत्र, मैहर में 15 सत्र, उचेहरा में 12 और नागौद में 19 सत्र पर 21 जून से 30 जून व्यापक रूप से टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक अवधिया ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में नगर निगम अंतर्गत 30, नगर पालिका मैहर में 5 नगर पंचायत उचेहरा में 2, नागौद में 3, कोठी में 2, चित्रकूट में 2, जैतवारा में 1, बिरसिंहपुर में 2, कोटर में 1, रामपुर बघेलान में 2, रामनगर में 1, अमरपाटन में 3 टीकाकरण केन्द्र प्रस्तावित है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित बड़ी ग्राम पंचायतों में भी टीकाकरण केन्द्र प्रस्तावित किये गये हैं। इसके अलावा शेष सभी टीकाकरण सत्र ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किये जायेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सतना शहर में संजीवनी क्लीनिक पतेरी, आंगनवाडी केन्द्र महदेवा, आंगनवाड़ी केन्द्र गढ़िया टोला, शा.स्कूल कामता टोला, मंगल भवन नई बस्ती, प्राथ.स्वा.केन्द्र हनुमान नगर नई बस्ती, 4़ मंदिर के पास पॉलीटेक्निक कालेज सतना, आंगनवाड़ी केन्द्र मारूती नगर, शा.महा विद्या. गहरानाला, शा.इन्दिरा कन्या महाविद्या, रामा कृष्णा कालेज भरहुत नगर, ए.के.एस. यूनिवर्सिटी शेरगंज, जिला अस्पताल, जिला अस्पताल आई.पी.पी.-6, संजीवनी क्लीनिक कामता टोला, संजीवनी क्लीनिक बरदाडीह, संजीवनी क्लीनिक उतैली, प्राथ.स्वा.केन्द्र धवारी, शा. कन्या हाई स्कूल धवारी, शा. व्यंकट क्र-1 सतना, शा. व्यंकट क्र -2 सतना, शा. प्राथमिक शाला उमरी, शा. माध्यमिक शाला खूथी, शा. माध्यमिक शाला टिकुरिया टोला, सिविल डिस्पेंसरी सिंधी कैम्प, शा. कन्या स्कूल सिंधी कैम्प, शा. स्कूल बगहा, प्राथ.स्वा.केन्द्र टिकुरिया टोला, प्राथ.स्वा.केन्द्र घूरडांग, सरस्वती हा.से.स्कूल कृष्णनगर सतना में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया जायेगा।
इसी प्रकार विकासखंड मैहर अंतर्गत सिविल अस्पताल मैहर, सामु.स्वा.केन्द्र अमदरा, प्राथ. स्वा.केन्द्र बदेरा, घुनवारा, सभागंज, उप.स्वा.केन्द्र आमातारा, सोनवारी, लटागांव, ग्राम पंचायत भवन शारदा पट्टी नादन, आंगनवाडी केन्द्र करतहा, उप.स्वा.केन्द्र जरियारी, शा. विवेकानंद महाविद्या. मैहर, शा. उत्कृष्ट विद्यालय मैहर, शा.मा. शाला हरनामपुर एवं कार्यालय नगर पालिका मैहर, विकासखंड उचेहरा अंतर्गत उप. स्वा.केन्द्र पतौरा, लोहरौरा, गुढा, श्यामनगर, पिथौराबाद, सामु.स्वा.केन्द्र उचेहरा प्राथ. स्वा.केन्द्र परसमनियां, बाबूपुर, कुलगढी, अटरा, बिहटा एवं शा. गांधी हा.से.स्कूल उचेहरा, विकासखंड नागौद अंतर्गत सामु.स्वा.केन्द्र नागौद, उप स्वा.केन्द्र दुरेहा, चुनहा, कचलोहा, झिगोंदर, आमा, रीछुल, मढीकला, प्राथ. स्वा.केन्द्र जसो, सिंहपुर, अमकुई, उसरार, रौंड़, शा. कन्या उ.म. विद्यालय नागौद, आं.वा.केन्द्र क्र-1 इन्दिरानगर नागौद, उप. स्वा.केन्द्र रहिकवारा, गंगवरिया, सितपुरा एवं उप. स्वा.केन्द्र शिवराजपुर, विकासखंड सोहावल अंतर्गत सामु. स्वा.केन्द्र कोठी, शा.उ.मा.वि. कोठी, प्राथ. स्वा.केन्द्र सोहावल, रैगांव, कुआं, डगडीहा, माधवगढ़, बरहना, भुमकहर, सगमनियां एवं उप. स्वा.केन्द्र भरजुना, विकासखंड रामनगर अंतर्गत सामु. स्वा.केन्द्र रामनगर, शा. कन्या हा.से. विद्यालय रामनगर, प्राथ. स्वा.केन्द्र बड़वार, बड़ा इटमा, मर्यादपुर, बूढाबाउर, सामु.स्वा.केन्द्र देवराजनर, आंगनवाडी केन्द्र जिगना, उप. स्वा.केन्द्र हिनौती, आंगनवाडी केन्द्र कैथा, उप. स्वा.केन्द्र अरगट एवं उप. स्वा.केन्द्र मिरगौती, विकासखंड मझगवां अंतर्गत सामु.स्वा.केन्द्र मझगवां, ग्राम पंचायत भवन मझगवां, प्राथ. स्वा.केन्द्र बरौधा, बिरसिंहपुर, पगार खुर्द, कारीगोही, रिमारी, बैरहना, जैतवारा, खुटहा, नयागांव चित्रकूट, धारकुण्डी अस्पताल, उप. स्वा.केन्द्र पिण्ड्रा, खोही, महतैन, जमुआनी, शा. हा.स्कूल बिरसिंहपुर, उप. स्वा.केन्द्र नकैला, पालदेव, एवं उप. स्वा.केन्द्र किटहा, विकासखंड रामपुर बघेलान अंतर्गत सामु.स्वा.केन्द्र रामपुर बघेलान, शा. उत्कृष्ट विद्यालय रामपुर बघेलान, प्राथ. स्वा.केन्द्र सज्जनपुर, छिबौरा, चूंदखुर्द, सेलहना, गोरइया, कोटर, आगनवाडी केन्द्र टिकुरी, उप. स्वा.केन्द्र चोरमारी, सिजहटा, खम्हरिया, चोरहटा, अबेर, तिहाई, तपा, जमुना, बेला, एवं उप. स्वा.केन्द्र दलदल तथा विकासखंड अमरपाटन अंतर्गत सिविल अस्पताल अमरपाटन, शा. उत्कृष्ट विद्यालय अमरपाटन, सामु.स्वा.केन्द्र मुकुंदपुर, प्राथ. स्वा.केन्द्र ताला, भीषमपुर, मझगवां, झिन्ना, सन्नेही, उप. स्वा.केन्द्र खरमसेंडा, कटहा एवं प्राथ. स्वा.केन्द्र बहेलियाभाट में टीकाकरण महा-अभियान अतर्गत कोविड वैक्सीनेशन किया जायेगा।

About rishi pandit

Check Also

Satna: दस साल में बदल गया भारत: नड्डा

घोटालों की फेहरिस्त के साथ साधा इंडी गठबंधन पर निशाना2027 में भारत बनेगा विश्व की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *