Saturday , April 20 2024
Breaking News

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की दयाबेन ने अपनाया बोल्ड अवतार, बैकलेस चोली में किया शानदार डांस

Taarak Mehta Ka ooltah Chashmah: इंडियन टीवी सीरीयल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दया भाभी यानी दिशा वकानी का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिशा बैकलेस चोली में डांस करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो काफी पुराना है, पर लोगों ने दिशा का यह अवतार नहीं देखा है। इस वजह से यह वीडियो ज्यादा शेयर किया जा रहा है और सभी फैंस दिशा के इस रूप को देखकर हैरान हैं। फैंस को उनका यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

मछुआरों वाला डांस करते दिखी दिशा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गुजराती बहू का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी अबकी बार गुजराती गरबा करने की बजाय मछुआरों वाला डांस कर रही हैं। वीडियो में दिशा वकानी ‘दरिया किनारे एक बंगलो…’ गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। उनता डांस काफी धमाकेदार है और दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है।

दिशा ने साड़ी की बजाय पहना स्कर्ट

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हमेशा साड़ी में दिखने वाली दिशा वकानी ने इस वीडियो में गोल्डेन स्कर्ट और बैकलेस चोली पहनी है। वो काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। हालांकि, उनके डांस का यह वीडियो काफी पुराना है। इस वीडियो में भी वो नटखट अदाएं दिखा रही हैं। इस गाने में उनका रोल एक चोर का है, जो पुलिस की जेब काट रही है। पुलिस की जेब काटने के बाद वो मछुआरों की बस्ती में पहुंच जाती है और फिर ‘दरिया किनारे एक बंगलो…’ गाना शुरू होता है।

फैंस कर रहे मजेदार कमेंट

दिशा वकानी का यह वीडियो देखने के बाद उनके फैंस हैरान हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘जेठालाल को बोलूं क्या?’ वहीं बाकी फैंस दिशा की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि दिशा को इस रूप में देखेंगे, इसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। दिशा वकानी लंबे समय से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद से शो को अलविदा कह दिया था और इसके बाद वापसी नहीं की।

तारक मेहता के जरिए लोगों के दिल में बनाई जगह

दिशा वकानी ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दया भाभी का किरदार निभाकर भारत के घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। दया भाभी को सभी फैंस पसंद करते हैं और उनका बोलने का अंदाज सभी को पहुत अच्छा लगता है। दिशा भले ही लंबे समय से टीवी में कोई काम न कर रहीं हों, पर उनके फैंस अभी भी उन्हें भूले नहीं हैं। फैंस को अभी भी उम्मीद है कि दिशा वकानी जल्द ही दया भाभी के किरदार में वापसी करेंगी।

About rishi pandit

Check Also

सेट पर 10 घंटे की देरी आए सलमान, तो डायरेक्टर पर बरसीं ग्रुशा कपूर

मुंबई एक्ट्रेस ग्रुशा कपूर हाल ही फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *