Thursday , March 28 2024
Breaking News

Elephant Attack: हाथी के हमले में महिला की मौत,बाल बाल बची सात साल की मासूम

Elephant Attack: digi desk/BHN/ हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई है। हादसा जिले के बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र में स्थित सरबकोम्बो के नजदीक बुधवार की शाम घटित हुई। जानकारी के अनुसार सरबकम्बो के आश्रित गांव रेंगले निवासी प्रतिमा तिग्गा 40 वर्ष और उसकी 7 साल की बेटी पैदल नजदीकी गांव बांसाधार जा रहे थे।

ग्रामीणों के मुताबिक बांसाधार गांव के आगे डेगाड़ेगी बस्ती पार करके जैसे ही मां बेटी आगे बढ़े उनका सामना एक दंतैल से हो गया। सामने हाथी को देख कर मां बेटी के होश उड़ गए। बेटी की जान बचाने के लिए मां प्रतिमा तिग्गा ने उसे भगा दिया। इस बीच हाथी दौड़ कर प्रतिमा के नजदीक पहुंच गया और सूंड से लपेट कर जमीन में पटक कर पैर से कुचल दिया।

हादसे में प्रतिमा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से बुरी तरह घबराई हुई गांव लौटी और हादसे की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को दी। अंधेरा हो जाने की वजह से ग्रामीण जंगल की ओर जाने के लिए डर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद वन कर्मियों के सहयोग से जंगल से मृतक के शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद गांव लाया जा सका।

अंधेरा हो जाने की वजह से मृतक का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया गया। इस बीच वन विभाग ने मृतक के स्वजन को 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई है। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार के एलिफेंट कारिडोर परियोजना में शामिल बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र में इन दिनों अलग अलग दल में 12 हाथियों ने डेरा जमाया हुआ है।

अतिकायों का यह दल, सब्जी और गेंहू की फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ जनहानि भी कर रहा है। अभ्यारण्य क्षेत्र में अतिकायों द्वारा जनहानि किये जाने के 10 दिन के भीतर दूसरी घटना है।

About rishi pandit

Check Also

सरगुजा में शशि सिंह का भाजपा पर हमला, दो मुख्यमंत्रियों को भेजा जेल, 400 पार से लोकतंत्र को खतरा

सरगुजा/अंबिकापुर. सरगुजा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने शशि सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। शशि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *