Friday , March 29 2024
Breaking News

Corona Warrier: फर्ज निभाने के लिए में टाल दी शादी, शव पहुंचा रहे मुक्तिधाम

Corona Warrier:digi desk/BHN/रायपुर/ कोरोना की लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने तीसरी बार लाकडाउन की घोषणा कर दी है। क्योंकि प्रदेश में कोरोना की जद में आने वालों की लगातार मौत हो रही है। कोरोना संक्रमण से मरने वालों के उनके परिजन भी हाथ नहीं लगा रहे हैं। ऐसे में प्रेदश के सबसे बड़े आंबेडकर अस्पताल में करोना से मरने वालों को अंतिम संस्कार के लिए श्माशान घाट ले जाने वाले किसी योद्धा से कम नहीं है।

मुक्तांजलि वाहन चलान वाले मुखी राम यादव ने अपना फर्ज निभाने के लिए अपनी शादी रद कर दी। उनका कहना है कि इस समय पूरा देश इस महामारी से जूझ रहा है। लोग दम तोड़ रहे हैं। ऐसे में शादी करने के बाद छुट्टी लेनी पड़ती तो दिक्कत होती। इसलिए शादी को टाल दिया।

प्रदेश से सबसे बड़े आंबेडकर अस्पताल में मुक्तांजलि शव वाहन चलाने वाले मुखी राम यादव ने बताया कि जांजगीर चांपा स्थित पामगढ़ के करने वाले हैं। वर्तमान में वह बिरगांव में किराए का मकान लेकर पिछले एक साल से शव वाहन चला रहे हैं। उनकी शादी के लिए घर वाले लड़की ढूंढ रहे थे। घर वालों के काफी प्रयास के बाद एक रिश्ता मिला, उसके बाद शादी भी फिक्स हो गई।

मई में शादी होने वाली थी, लेकिन इसी बीच कोरोना महामारी आ गई। शुरुआत में इतने लोगोें की जान जा रही थी कि शव वाहन भी कम पड़ने लगे थे। इसी बीच दिमाग में आया कि ऐसी स्थिति आ गई है कि स्टाफ कम पड़ रहे हैं। यदि शादी करता हूं तो छुट्टी लेनी पड़ेगी। इसलिए सोचा कि शादी तो फिर कभी हो जाएगी। पहले इस दुख की घड़ी में फर्ज निभाने का समय है। इसलिए शादी रद कर दी।

बिरगांव में दोस्त के साथ रहते हैं

मुखी राम ने बताया कि वह बिरगांव में अपने रिस्तेदार के साथ रहते हैं। उनकी ड्यूटी आंबेडकर अस्पताल में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक रहती है। वह ड्यूटी में आने पर पूरी सावधानी बरतते हैं। वह मास्क लगाकर रखते हैं। समय-समय पर सैनिटाइजर करते रहते हैं। शव वाहन में बैठने से पहले उसको पूरी तरह से सैनिटाइज कर गाड़ी को आधा घंटे तक बंद कर देते हैं।

इसके बाद पीपीई किट पहनकर शव को श्मशान घाट ले जाने का काम करते हैं। श्मशान घाट से आने के बाद पीपीई किट को उतारकर पूरे शरीर को सैनिटाइज करते हैं। यह सिलसिला लगातार जारी रहता है। घर वापस जाने पर वह गर्म पानी में कपड़ा धोते हैं। नहाकर ही कमरे में प्रवेश करते हैं। सुरक्षा का पूरा ख्याल रखते हैं। इसलिए हम अपना फर्ज बखूबी निभा पा रहे हैं।

About rishi pandit

Check Also

सरगुजा में शशि सिंह का भाजपा पर हमला, दो मुख्यमंत्रियों को भेजा जेल, 400 पार से लोकतंत्र को खतरा

सरगुजा/अंबिकापुर. सरगुजा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने शशि सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। शशि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *