Thursday , April 25 2024
Breaking News

Suicide: सहायक प्राध्यापक की पत्नी फांसी पर झूली, दो दिन पहले छतरपुर से लौटी थी

Suicide News:digi desk/BHN/भोपाल/अयोध्या नगर इलाके में सोमवार को एक विवाहित महिला अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका पति यहां एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में सहायक प्राध्यापक है। घटना के वक्‍त महिला का पति अपने बेटे के साथ छतरपुर में था। महिला दो दिन पहले अकेली छतरपुर से आ गई थी। सबसे पहले पड़ोसियों को इस घटना का पता चला। इसके बाद डायल 100 को फोन कर पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक निर्मला सिंघल पति मनीष कुमार (28) अयोध्या नगर में रहती थी। उसके पति एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में सहायक प्राध्यापक हैं। महिला का मायका महोबा में है। जबकि उसके पति छतरपुर के रहने वाले हैं। कुछ समय पहले महिला अपने मायके में थी, जबकि पति अपने पांच साल के बेटे के साथ भी छतरपुर चला गया था। दो दिन पहले महिला छतरपुर अपने पति के पास पहुंची थी। जहां पर किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई, पत्नी के कहने पर उसने भोपाल का टिकट करा दिया था। पत्नी भोपाल स्थित अपने घर लौट कर आई थी, लेकिन पति नहीं आ सका था। बेटा भी पति के साथ ही था।

सोमवार को उसका पति उसे लगातार फोन लगा रहा था, लेकिन उसका फोन पत्नी रिसीव नहीं कर रही थी। आखिरकार पति ने पड़ोसियों को बताया कि उसकी पत्नी फोन नहीं उठा रही है। उन लोगों ने जाकर काफी देर तक घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर पति ने और पडोसियों ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचे तो देखा कि महिला फांसी पर लटकी है। पुलिस ने महिला के पति को पूरा घटनाक्रम बताया और उसे जल्द से जल्द भोपाल पहुंचने के लिए कहा। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

About rishi pandit

Check Also

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम मोदी की तुलना हनुमान से की, कांग्रेस को बताया भगवा का दुश्मन

खरगोन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हनुमान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *