Friday , March 29 2024
Breaking News

Corona Update: देश में 3.49 लाख से अधिक नए कोरोना केस, ठीक होने की दर घटकर 83.05 फीसद हुई

Corona Update:digi desk/BHN/ देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3,49,691 नए मामले सामने आए हैं। लगातार बढ़ते केस से प्रति दिन रिकॉर्ड टूट रहे हैं। अब तक किसी भी देश में एक दिन में इतने कोविड मामले सामने नहीं आए। नए मामलों के साथ कुल 1,69,60,172 संक्रमित हो गए हैं। भारत में फिलहाल 26 लाख से अधिक एक्टिव मामले हैं। साथ ही 2767 लोगों की मौत हुई है। इससे महामारी से दम तोड़ने वालों की संख्या 1,92,311 पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक फिलहाल सक्रिय मामले 26,82,751 हो गए हैं। यह कुल केस का 15.82 प्रतिशत है। स्वस्थ्य होने की दर घटकर 83.05 फीसद जबकि मृत्युदर 1.13% हो गई है। अब तक 1,40,85,110 लोगों ने इस बीमारी को हरा दिया हैं। देश में पिछले साल 7 अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या 20 लाख के पार हो गई थी। वहीं 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार गई थी।

महाराष्ट्र में 676 लोगों की मौत

देश में कोविड से अकेले महाराष्ट्र में 676 लोगों ने जान गवांई है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 222, छत्तीसगढ़ में 218, कर्नाटक 208, गुजरात 152, झारखंड में 100 और मध्यप्रदेश में 104 लोगों की मौत हुई है। अब तक 1,92,311 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 63,928, कर्नाटक से 14,283, तमिलनाडु से 13,475, दिल्ली से 13,898, उत्तर प्रदेश से 10,959, बंगाल से 10,884, पंजाब से 8,356 और आंध्र प्रदेश से 7,616 हैं।

74 फीसद मामले यूपी, दिल्ली और महाराष्ट्र से

बीते 24 घंटों में कोरोना के जो करीब साढ़े तीन लाख नए मामले आए हैं उनमें 74 फीसद मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे सर्वाधिक प्रभावित प्रदेशों के हैं। इस सूची में शामिल अन्य राज्यों में कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, बंगाल तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में 67,160, उप्र में 37,944 और कर्नाटक में 29,438 नए मामले सामने आए।

सबसे तेजी से टीके लगाने वाला देश बना भारत

एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए केवल 99 दिनों में कोरोना वैक्सीन के 14 करोड़ टीके लगा दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस समय सीमा में इतने ज्यादा टीके लगाने वाला भारत दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है। रविवार को देश में कोरोना वैक्सीन डोज की संख्या 14 करोड़ से अधिक हो गई। मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक जितने टीके लग उनमें 58.83 फीसद हिस्सेदारी केरल, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, बंगाल, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र की है। रविवार शाम सात बजे तक 20,19,263 सत्रों के माध्यम से कुल मिलाकर 14,09,16,417 वैक्सीन की डोज दी गईं। इनमें 92,90,528 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं, जिन्हें पहली डोज दी गई जबकि 59,95,634 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज दी गई।

About rishi pandit

Check Also

पीएम मोदी ने बिल गेट्स के साथ चर्चा में गिनाया भारत में टेक्नोलॉजी का धमाल

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और माइक्रोसॉफ्ट के संस्‍थापक बिल गेट्स (Bill Gates) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *