Wednesday , April 24 2024
Breaking News

Good News: अंडमान निकोबार पहुंचा मानसून, 27 मई तक केरल में दे सकता है दस्तक

Monsoon Update 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ भीषण गर्मी से जूझ रहे देशवासियों के लिए मौसम विभाग ने एक राहत वाली खबर दी है। मानसून ने अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में दस्तक दे दी है और उम्मीद है कि मानसून केरल में 27 मई तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दो से तीन दिनों में मानसूनी हवाओं के कारण अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मध्य पूर्व बंगाल की खाड़ी मानसून के कारण बारिश शुरू हो सकती है। हर साल इन सभी इलाकों में 22 मई को तक मानसून एक्टिव हो जाता है, लेकिन इस साल मानसून 7 दिन पहले ही एक्टिव हो चुका है, इसी के चलते केरल में मानसून सामान्य तिथि से पांच दिन पहले पहुंच सकता है।

राजधानी दिल्ली में लू से हाल बेहाल

मौसम विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को भी धूल भरी आंधी और हल्के बादल छाए रह सकते हैं। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों को भी लू से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि प्री मानसून गतिविधि शुरू होने के कारण कई राज्यों में लू से राहत मिल सकती है क्योंकि तापमान में कई स्थानों पर तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों में केरल, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तर के पहाड़ी राज्यों में बारिश होगी।

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ा। क्षोभमंडल के निचले स्तरों में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूरे अंडमान सागर और अंडमान द्वीप समूह और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।” IMD ने 1 जून की सामान्य शुरुआत की तारीख से 5 दिन पहले 27 मई को केरल में मौसमी बारिश की शुरुआत की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

 

About rishi pandit

Check Also

केन्द्र सरकार ने गेहूं की सरकारी खरीद में किसानों को राहत दी, पानी लगे गेंहू पर 20 प्रतिशत तक छूट

नईदिल्ली  केन्द्र सरकार ने गेहूं की सरकारी खरीद में किसानों को राहत दी है। इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *