Thursday , April 25 2024
Breaking News

Rewa: पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के एक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। सूत्रों की मानें तो दोनों एक बाइक में सवार होकर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अनियंत्रित पिकअप ने लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 100 और थाना पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस में बैठाकर दोनों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। लेकिन चिकित्सकों के नब्ज टटोली ही एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि दूसरा युवक आधे घंटे के अंतराल में दम तोड़ दिया है। दोनों का पीएम रविवार की दोपहर कराने के बाद स्वजन को शव सौंप दिया गया है।

क्या था मामला : मिली जानकारी के मुताबिक गत रात चोरहटा थाना अंतर्गत करहिया निवासी मनीष यादव पुत्र शिवचरण यादव उम्र 25 वर्ष और उसका चाचा रामलखन यादव पुत्र ललऊ यादव उम्र 40 वर्ष एक बाइक में सवार होकर छिहुली बरिगवां जाने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में पिकअप वाहन की टक्कर लगने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने पहले मनीष यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामलखन यादव को भर्ती कर इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी भी मौत हो गई। दो मौतों की सूचना से गांव में मातम पसर गया।मर्ग कायम करने के बाद पीएम कराया गया। फिलहाल पुलिस ने शव स्वजन को सौंप कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: दस साल में बदल गया भारत: नड्डा

घोटालों की फेहरिस्त के साथ साधा इंडी गठबंधन पर निशाना2027 में भारत बनेगा विश्व की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *