Friday , April 19 2024
Breaking News

Zodiac change: 10 मई के बाद 4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन 6 राशिवालों को होगा फायदा

Zodiac change in may 2022 these 6 zodiac signs will benefit many work will be completed: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मई महीना बेहद खास होने वाला है। इस माह 4 ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। जिसका सीधा असर 12 राशियों पर पड़ेगा। सबसे पहले बुध ग्रह 10 मई की शाम को वक्री हो जाएंगे। फिर सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। 17 मई को मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस महीने के आखिरी में शुक्र ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में आएंगे। इन 4 ग्रहों के चाल बदलने से 6 राशियों का भाग्य बदल जाएगा। आइए जानते हैं कि वे लकी राशियां कौन सी हैं।

मेष-परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कामकाज उत्तम बना रहेगा। धन लाभ होगा। चतुराई से सभी कार्य पूरे होंगे। मेहनत से कठिन कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। छात्रों को परीक्षा में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

वृषभ- व्यापारियों के लिए यह महीना शुभ रहेगा। बिजनेस में नई डील मिल सकती है। नई प्रॉपर्टी का सृजन होगा। नौकरी कर रहे जातकों को तरक्की मिलेगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। संतान सुख मिलेगा। धन लाभ होगा।

कन्या- इस राशि के जातकों को नौकरी मिल सकती है। सरकारी मामलों में फायदा होगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। परिजनों को खूब सपोर्ट मिलेगा। योग्यता और बुद्धिमता से सफलता हासिल करेंगे। मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा।

तुला- यह महीना कई संभावनाओं के दरवाजे खोलने वाला साबित बोगा। पार्टनरशिप में अच्छा व्यापार कर सकते है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों को खुशखबरी मिलेगी। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। डेली रूटीन में थोड़ा बदलाव करना फायदेमंद रहेगा।

मकर- जो लोग लंबे समय से नौकरी खोज रहे हैं। उन्हें इस महीने खुशखबरी मिल सकती है। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। परिवार का हर संभव सहयोग मिलता रहेगा। कार्य क्षेत्र में प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे। भाग्य साथ देगा।

मीन- संपत्ति से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। कामकाज में आशातीत लाभ हासिल होगा। वैवाहिक जीवन का सुख उत्तम रहेगा। मकान खरीदने के योग बनेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी।

 

About rishi pandit

Check Also

ये मंत्र है बड़े पॉवर फुल, प्रतिदिन जाप करने से बीपी-डायबिटीज होता है कंट्रोल, स्ट्रेस-थकान में भी कारगर

भारत देश में युगों से मंत्र और श्लोकों का इतिहास रहा है. हमारे वेद-पुराणों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *