Friday , April 19 2024
Breaking News

LPG cylinder: 50 रुपए महंगा हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, जानिए बढ़ी कीमत

14-2 kg lpg cylinder rate domestic lpg cylinder becomes costlier by rs 50 know the increased price: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ महंगाई के मोर्चे पर जूझ रही आम जनता को एक और झटका लगा है। शनिवार को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 KG) का दाम 50 रुपए बढ़ा दिया गया है। अब देश के अधिकांश हिस्से में 14.2 kg LPG cylinder की कीमत 999.50 रुपए हो गई है। बढ़ी हुई कीमत आज से ही लागू हो गई है। टैक्स के आधार पर दिल्ली समेत कई राज्यों में कीमत 1000 रुपए पार हो गई है। इससे पहले महीने की पहली तारीख को रसोई गैस कीमतों की समीक्षा करते हुए तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे। तब 19 KG कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 102 रुपए बढ़ा दी गई थी। इस सिलेडंर के लिए अब 2355.50 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। 1 मई की समीक्षा में घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए थे, जिससे आमजन ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब झटका मिल गया।

14.2 kg LPG cylinder Rate: जानिए रेट

  • दिल्ली: 1000 रुपए प्रति सिलेंडर
  • मुंबई: 999.50 रुपए प्रति सिलेंडर
  • कोलकाता: 1026 रुपए प्रति सिलेंडर
  • चेन्नई: 1015.50 रुपए प्रति सिलेंडर
  • नोएडा: 997.50 रुपए प्रति सिलेंडर

सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग पहले से ही परेशान हैं। एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से भारत में आम आदमी की परेशानी और बढ़ेगी।

 

About rishi pandit

Check Also

देश के इलेक्ट्रिक कार बाजार पर टाटा का कब्‍जा, टेस्‍ला की एंट्री से कैसे बदलेगी तस्‍वीर? समझिए

नई दिल्‍ली भारत में टेस्‍ला की एंट्री होने वाली है। टेस्‍ला दुनिया की सबसे बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *