Saturday , April 20 2024
Breaking News

MP: चरित्र शंका में महिला को पति और ससुर ने पेट्रोल डालकर जलाया, मौत

Husband and father in law burnt a woman by pouring petrol on her character in ujjain madhya pradesh: digi desk/BHN/उज्जैन/चरित्र शंका को लेकर झारड़ा निवासी एक महिला को उसके पति व ससुर ने पेट्रोल डालकर जला दिया। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिसकर्मी 15 मिनट में ही गांव में पहुंच गए थे। पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां से उसे उज्जैन रैफर किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

टीआइ वीरेंद्र बंदेवार ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब आठ बजे थाने पर सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम नलखेड़ा में रहने वाली एक महिला को उसके पति व ससुर ने जला दिया है। इस पर टीआइ बंदेवार व टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई थी। 15 मिनट में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक महिला जलती हुई अवस्था में मिली थी। जिस पर पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर उसे तत्काल पुलिस वाहन में ही अस्पताल ले गई।

यहां से डाक्टर ने उसे उज्जैन रैफर कर दिया था। उज्जैन में कुछ देर उपचार के बाद महिला ने दम तोड़ दिया था। मृतका का नाम अनिता कुंवर उम्र 32 वर्ष है। जांच में सामने आया है कि उसका पति मोकमसिंह लंबे समय से अनिता के चरित्र को लेकर शंका करता था। गुरुवार सुबह उसने अपने पिता मेहरबानसिंह के साथ मिलकर अनिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के दौरान महिला का 11 वर्षीय पुत्र अपनी दादी के घर पर था तो वहीं आठ वर्षीय पुत्री अपने मामा के यहां ग्राम रलयता भोजा में थी।

 

About rishi pandit

Check Also

MP Lok Sabha Phase-1 : छह बजे तक 63.50 फीसदी मतदान, बालाघाट-छिंदवाड़ा में 70% से ज्यादा वोटिंग

Madhya pradesh mp lok sabha election phase 1 voting 1st charan chunav on 6 seats …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *