Friday , March 29 2024
Breaking News

Elon Musk: Twitter यूजर्स को अब देना होगा चार्ज, फिर चर्चा में एलन मस्क का नया ट्वीट

Elon Musk: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ हाल ही में ट्विटर को खरीदने के बाद दुनिया के सबसे अमीर शख्स में से एक एलन मस्क एक बार फिर अपने ट्वीट के कारण चर्चा में है। Twitter को खरीदने के बाद एलन मस्क कंपनी की रणनीति में बड़ा बदलाव करने वाले हैं और इसी संबंध में उन्होंने एक ट्वीट कर जानकारी शेयर की है। मस्क ने खुलासा किया है कि आने वाले दिनों में ट्विटर यूजर्स को चार्ज देना पड़ सकता है। खुद एलन मस्क ने ट्वीट कर यह बात कही है। साथ ही एलन मस्क ने कहा कि कैजुअल यूजर्स के लिए Twitter हमेशा फ्री ही रहेगा। Elon Musk ने अपने ट्वीट में कहा है कि, ”कैजुअल यूजर्स के लिए ट्विटर हमेशा फ्री रहेगा. लेकिन कमर्शियल और सरकारी यूजर्स को इसके लिए एक छोटी कीमत चुकानी पड़ सकती है।”

Twitter में होगा बहुत बदलाव

Twitter को खरीदने के बाद एलन मस्क कंपनी के मैनेजमेंट को पूरी तरह से बदलने पर विचार कर सकते हैं। खबर यह भी है कि एलन मस्क Twitter के मौजूदा CEO पराग अग्रवाल और पॉलिसी हेड विजया गड्ढे को जल्द ही बाहर का रास्ता दिखा सकती है। Elon Musk कंपनी के मैनेजमेंट में कुछ बड़े बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि पराग अग्रवाल और विजया गड्ढे को हटाया जाएगा।

हाल ही में ट्विटर को खरीदने के बाद दुनिया के सबसे अमीर शख्स में से एक एलन मस्क एक बार फिर अपने ट्वीट के कारण चर्चा में है। Twitter को खरीदने के बाद एलन मस्क कंपनी की रणनीति में बड़ा बदलाव करने वाले हैं और इसी संबंध में उन्होंने एक ट्वीट कर जानकारी शेयर की है। मस्क ने खुलासा किया है कि आने वाले दिनों में ट्विटर यूजर्स को चार्ज देना पड़ सकता है। खुद एलन मस्क ने ट्वीट कर यह बात कही है। साथ ही एलन मस्क ने कहा कि कैजुअल यूजर्स के लिए Twitter हमेशा फ्री ही रहेगा। Elon Musk ने अपने ट्वीट में कहा है कि, ”कैजुअल यूजर्स के लिए ट्विटर हमेशा फ्री रहेगा. लेकिन कमर्शियल और सरकारी यूजर्स को इसके लिए एक छोटी कीमत चुकानी पड़ सकती है।”

Twitter में होगा बहुत बदलाव

Twitter को खरीदने के बाद एलन मस्क कंपनी के मैनेजमेंट को पूरी तरह से बदलने पर विचार कर सकते हैं। खबर यह भी है कि एलन मस्क Twitter के मौजूदा CEO पराग अग्रवाल और पॉलिसी हेड विजया गड्ढे को जल्द ही बाहर का रास्ता दिखा सकती है। Elon Musk कंपनी के मैनेजमेंट में कुछ बड़े बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि पराग अग्रवाल और विजया गड्ढे को हटाया जाएगा।

एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में खरीदा Twitter

गौरतलब है कि एलन मस्क लंबे समय से Twitter को खरीदने का प्रयास कर रहे थे। काफी संघर्ष के बाद 25 अप्रैल को एलोन मस्क और ट्विटर के बीच एक डील हुई और टेस्ला के CEO एलोन मस्क इस माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदने में सफलता हासिल कर ली। एलन मस्क ने Twitter को 44 अरब डॉलर में खरीदा। इस डील के बाद चर्चा थी कि ट्विटर में बहुत कुछ बदल सकता है। कंपनी नई पॉलिसी ला सकती है। Twitter को खरीदने के बाद एलन मस्क ने कहा है कि वह फ्री टू स्पीच के हिमायती है लेकिन यह कानून के दायरे में होना चाहिए।

About rishi pandit

Check Also

अडाणी ने 1.2 अरब डॉलर में मुंद्रा स्थित तांबा संयंत्र के पहले चरण का परिचालन किया शुरू

अडाणी ने 1.2 अरब डॉलर में मुंद्रा स्थित तांबा संयंत्र के पहले चरण का परिचालन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *