Friday , March 29 2024
Breaking News

Cannes festival: कांस फिल्म फेस्टिवल में भारत को कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में चुना गया, मिला खास सम्मान

Cannes Festival 2022: digi desk/BHN/मुंबई/ कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 में भारत आधिकारिक देश के तौर पर शामिल होगा। भारत ऑफिशियल कंट्री ऑफ ऑनर के तौर पर हिस्सा लेगा। यह फेस्टिवल 17 मई से 28 मई तक आयोजित किया जाएगा। पहली बार भारत को कांस फेस्टिवल में आधिकारिक तौर पर निमंत्रण मिला है। इस फिल्म फेस्टिवल में भारत को कॉन्टेंट हब ऑफ द वर्ल्ड के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा।

राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ

कांस फिल्म फेस्टिवल अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। वहीं भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस दौरान आर माधवन की फिल्म Rocketry का वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा। इस बारे में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम कांस फिल्म फेस्टिवल में एक संदेश देना चाहते हैं कि भारत द कंटेंट हब ऑफ द वर्ल्ड है। देश को हम इस दिशा में प्रस्तुत करेंगे।

केंद्र में रखकर होगा फिल्मों का प्रदर्शन

कंट्री ऑफ ऑनर होने के कारण फेस्टिवल के पहले दिन भारत को केंद्र में रखकर फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान लोक संगीत और आतिशबाजी की जाएगी। व्यंजन भारतीय और फ्रेंच दोनों होंगे। वहीं 5 नए स्टार्टअप्स को ऑडियो-विजुअल उद्योग को पिच करने का मौका दिया जाएगा। वहीं गोज टू कांस सेक्शन में 5 फिल्मों को पिच करने का मौका दिया जाएगा।

चुनी गई हैं पांच फिल्में

ओलंपिया स्क्रीन नामक एक सिनेमा हॉल को अनरिलीज मूवीज की स्क्रीनिंग के लिए सिर्फ भारत की पिक्चर के लिए अलॉट किया गया है। इस कैटेगरी के तहत 5 फिल्में चुनी गई हैं। इस साल पवेलियन की थीम इंडिया द कंटेंट हब ऑफ द वर्ल्ड रखी गई है। इसका उद्घाटन 18 मई को होगा।

 

About rishi pandit

Check Also

चीन की विकास दर साल 2024 में गिरकर 4.6 फीसदी रहने का अनुमान है

बीजिंग भारत की आर्थिक तरक्की ने दुनिया को हैरत में डाल दिया है. लेकिन देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *