Saturday , April 20 2024
Breaking News

Eid-ul-Fitr 2022: सऊदी, UAE 2 मई को मनाएंगे ईद-उल-फितर, भारत में 3 मई को होगा ईद का जश्न

Eid-ul-Fitr 2022: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ भारत और पड़ोसी देशों में रविवार को चांद नहीं दिखा, इसलिए ईद 3 मई को मनाई जाएगी। सऊदी अरब अमीरात, कतर सहित अन्य अरब देशों में चांद देखने वाली समितियों व सऊदी अरब सुप्रीम कोर्ट ने घोषणा की कि मुसलमान सोमवार 2 मई को ईद-उल-फितर मनाएंगे। सऊदी अरब के ऐलान पर ही अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा और अन्य पश्चिमी देशों में रहने वाले मुस्लिम अनुयायी अमल करते हैं। इसलिए वह सोमवार को ईद मनाएंगे।

पाक रमजान महीना के बाद मनाया जाता है जश्न

इस्लामिक चंद्र कैलेंडर में नौवां महीना रमजान का है। दसवां महीना शव्वाल है। शव्वाल का पहले दिन ईद-उल-फितर के रूप में मनाया जाता है। दुनियाभर के मुसलमान रमजान माह के आखिरी दिन रात अर्धचंद्रमा को देखने के बाद त्योहार मनाते हैं। ईद-उल-फितर समारोह के सात शव्वाल का माह शुरू होता है।

720 घंटे के उपवास के बाद ईद

मजान 720 घंटे यानी 4 सप्ताह और 2 दिनों का होता है। इस दौरान मुसलमान सुबह और सूर्यास्त के बीच उपवास करते हैं। शांति और मार्गदर्शन के लिए दुआ करते हैं। रमजान के अंत के दौरान गहन प्रार्थना की जाती है। गुनाहों की माफी मांगी जाती है। इसे साल की सबसे पवित्र रात्रि मानी जाती है। यह रमजान के 27वें दिन पड़ता है। मान्यता है कि पैगंबर मुहम्मद ने इसी रात को कुरान की पहली आयत को प्रकट किया था।

 

About rishi pandit

Check Also

रामनवमी पर अयोध्या में भगवान रामलला का हुआ सूर्य तिलक, श्रद्धालुओं को प्रसाद में बंटी धनिया की पंजीरी

अयोध्या/नई दिल्ली. अलौकिक राम मंदिर में रामनवमी का मुख्य पर्व बुधवार को पहली बार मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *