Wednesday , April 24 2024
Breaking News

Budh Gochar: इन 4 राशियों के लोग हो जाएं खुश, 68 दिनों तक बुध बरसाएंगे धन समृद्धि 

Budh Gochar 2022:digi desk/BHN/नई दिल्ली/ बुध ग्रह ने वृषभ राशि में प्रवेश किया है। 25 अप्रैल को हुआ गोचर सभी राशियों के लिए बेहद अहम है। बुध ने मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश किया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध 21 दिन एक राशि में रहते हैं। हालांकि इस बार 68 दिनों तक वृषभ में रहेंगे। बुध 10 मई तक वृषभ राशि में सीधी चाल चलेंगे। उसके बाद 3 जून तक वक्री रहेंगे। इस दौरान 27 दिन तक अस्त रहेंगे। बुध की स्थिति में परिवर्तनों का 4 राशियों को जबरदस्त फायदा होगा। यह गोचर उन्हें धन लाभ कराएगा।

इन राशि वालों के लिए होगा शुभ

मेष- बुध राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों को राहत देगा। धन संबंधी सारी समस्याएं दूर होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपकी बुद्धिमानी और निष्ठा देख अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे। छोटे निवेश भविष्य के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी।

वृषभ- आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थियों से उभर जाएंगे। किसी कोर्ट कचहरी का निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। मन में नया जोश और उत्साह दिखाई देगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। बुध का गोचर आपको खुशहाली देगा।

मिथुन- बुध गोचर से मिथु राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। कामकाज में प्रदर्शन बढ़िया रहेगा। किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचने की संभावना है। तरक्की पाने के लिए मेहनत करेंगे। परिवार का सुख और सहयोग पाएंगे। घर-वाहन खरीद सकते हैं।

तुला- युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। राजकीय मामले आपके पक्ष में होंगे। कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे। दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।

 

About rishi pandit

Check Also

आज का राशिफल: कर्क, कुंभ और मीन राशि के लिए सौभाग्यपूर्ण समय

24 अप्रैल का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन चतुर्ग्रही योग और शुक्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *