Wednesday , April 24 2024
Breaking News

Panna: 21 किलोमीटर दौड़कर पन्ना पहुंचे DIG, मातहतों को दिया संदेश-फिट रहना जरूरी

 

पन्ना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ इस भागदौड़ भरे जीवन में यदि तनाव मुक्त रहना हैं तो स्वस्थ रहना जरूरी है और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम आवश्यक है। पुलिसकर्मियों सहित आम लोगों को भी स्वस्थ और तनाव मुक्त रहने की प्रेरणा देने वाले छतरपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक विवेक राज सिंह अपने व्यस्ततम समय के बीच किस प्रकार व्यायाम के लिए समय निकालते हैं इसका उदाहरण बुधवार को सुबह 6 बजे देखने को तब मिला। जब वह छतरपुर से पन्ना की ओर आ रहे थे। सुबह 6 बजे पन्ना जिले की सीमा मड़ला केन नदी के पुल पर पहुंचते ही अपनी गाड़ी से उतर कर दौड़ना प्रारंभ किया और लगभग 21 किलोमीटर तक दौड़ते हुए पन्ना पहुंचे। जिसमें लगभग ढाई घंटे का समय लगा।

इस प्रकार वह अपने व्यस्ततम जीवन में स्वस्थ एवं तनाव मुक्त रहने के लिए व्यायाम के लिए समय निकालते हैं। डीआइजी श्री कुकरेले का यह वीडियो इंटरनेट में वायरल हो रहा है। लोगों द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक आफिसर की जमकर सराहना की जा रही है।

About rishi pandit

Check Also

दो साल पुराने मामले में बढ़ेगी कैलाश विजयवर्गीय की मुश्किल? हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश

इंदौर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल, खरगोन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *