Friday , March 29 2024
Breaking News

IPL 2022 MI vs RR: राजस्थान ने मुंबई को 23 रन से हराया, पोलार्ड की स्लो बैटिंग पड़ी भारी

IPL 2022 mi vs rr mumbai won toss and decided to bowl first: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ आईपीएल 2022 के 9वें लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। पहली पारी में राजस्थान ने 8 विकेट पर 193 रन बनाए और MI को 194 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में मुंबई टीम ने 8 विकेट पर 170 रन बनाए। ये रोहित की टीम की लगातार दूसरी हार है। वहीं राजस्थान ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। अब टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई दो हार के बाद नौवें नंबर पर है।

राजस्थान रॉयल्स की पारी

यशस्वी जयसवाल ने सिर्फ एक रन के स्कोर पर आउट हो गए। देवदत्त पडीक्कल के बल्ले से सिर्फ 7 रन निकले। वो मिल्स की गेंद पर रोहित शर्मा द्वारा लपके गए। बटलर ने अपना शतक पूरा किया और ये उनके आईपीएल करियर का उनका दूसरा शतक रहा। कप्तान संजू सैमसन ने इस मैच में 21 गेंदों पर 3 छक्के व एक चौके की मदद से 30 रन बनाए। बटलर ने 100 रन बनाए और बुमराह की गेंद पर वो बोल्ड हो गए जबकि आर अश्विन एक रन बनाकर रन आउट हो गए। नवदीप सैनी दो रन बनाकर मिल्स की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हुए। रेयान पराग 5 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई की तरफ से पहली पारी में बुमराह व मिल्स को 3-3 जबकि पोलार्ड को 1 विकेट मिला।

मुंबई इंडियंस की पारी

रोहित शर्मा ने 10 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर रेयान पराग के हाथों कैच आउट हुए। टीम को दूसरा झटका नवदीप सैनी ने अनमोलप्रीत सिंह को आउट करा। ईशान किशन ने 54 रन की पारी खेली और वो ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हुए। तिलक वर्मा ने पहला अर्धशतक लगाया। तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर 5 छक्के व 3 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थंपी।

राजस्थान रायल्स की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर, कप्तान)), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा।

About rishi pandit

Check Also

केरल में जल जीवन मिशन पूरी तरह विफल : चन्द्रशेखर

तिरुवनंतपुरम  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने केरल सरकार पर जल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *