Friday , April 19 2024
Breaking News

IPL2022: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को झटका! धोनी ने छोड़ी कप्तानी, जडेजा को मिली कमान

IPL 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) आईपीएल (IPL) की सबसे सफल टीम है। उसने चार बार खिताब अपने नाम किया है। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी में 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। इस बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2022 से पहले सीएसके (CSK) के फैंस को बड़ा झटका लगा है। अब वह अपने कैप्टन कूल धोनी को कप्तानी करते हुए नहीं देख पाएंगे।

कौन होगा नया कप्तान?

दरअसल एमएस धोनी (MS Dhoni) ने टीम की कप्तानी छोड़ी दी है। उनकी जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को चेन्नई सुपर किंग्स का नया कप्तान बनाया गया है। सीएसके ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। धोनी बतौर खिलाड़ी टीम के साथ जुड़े रहेंगे।

CSK के तीसरे कप्तान होंगे जडेजा

रवींद्र जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बने हुए हैं। वह सीएसके के तीसरे कैप्टन होंगे। आईपीएल के पहले सीजन से एमएस धोनी टीम के कप्तान थे। धोनी की कप्तानी में टीम ने 213 मैचों में 130 मुकाबले जीते हैं। सुरेश रैना ने 6 मैचों में कप्तानी की है। जिसमें टीम ने 2 मैच जीते थे।

16 करोड़ में किया था रिटेन

CSK ने इस बार रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को टीम ने 16 करोड़ में रिटेन किया था। जबकि धोनी को 12 करोड़, मोईन अली 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया।

मोइन अली पहला मैच नहीं खेल सकेंगे

डिफेंडिंग चैंपियन सीएसके को अपने पहले मुकाबले में मोइन अली के बिना उतरना पड़ सकता है। इस ऑलराउंडर को भारत का अबतक वीसा नहीं मिला है। आईपीएल 26 मार्च से शुरू हो रहा है। पहला मैच सीएसके और केकेआर के बीच खेला जाएगा। पहले मुकाबले के लिए टीम में जगह बनाने मोइन को बुधवार तक भारत पहुंचना था, लेकिन ऐसा हो न सका।

 

About rishi pandit

Check Also

डीआरडीओ के हिस्से एक और सफलता जुड़ गई, भारत की इस मिसाइल से डरेंगे चीन-पाकिस्तान

भुवनेश्वर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के हिस्से एक और सफलता जुड़ गई है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *