Thursday , April 25 2024
Breaking News

World Sight Day: आंखें स्वस्थ रखनी हैं तो डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें, 1 अरब लोग पास या दूर दृष्टि दोष से प्रभावित

World Sight Day 2021: digi desk/BHN/ विश्व दृष्टि दिवस हर साल अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इस बार यह 14 अक्टूबर को है। विश्व दृषि दिवस, हानि, देखभाल और समस्याओं की स्थितियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार 1 अरब लोग पास या दूर दृष्टि दोष से प्रभावित हैं। यह किसी भी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकता है, लेकिन 50 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों में यह अधिक है।

दृष्टिहीनता के कारण में मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, डायबिटिक रेटिनोपैथी और आंखों में संक्रमण शामिल है। यह महत्वपूर्ण है कि लोग इन कारणों के बारे में अधिक जागरूक हों। विश्व दृष्टि दिवस की शुरुआत उसी कारण से की गई थी। जिसे हर साल एक नई थीम के साथ मनाया जाता है।

World Sight Day 2021: विश्व दृष्टि दिवस का इतिहास

विश्व दृष्टि दिवस की शुरुआत सबसे पहले लायंस क्लब फाउंडेशन ने की थी। जिसने दुनिया भर के अंधेपन निवारण संगठनों के साथ भागीदारी की थी। यह पहली बार वर्ष 1984 में 8 अक्टूबर को मनाया गया था। लायंस क्लब फाउंडेशन, डब्ल्यूएचओ और इंटरनेशनल एजेंसी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस इस दिन को मनाने के लिए सालों से काम कर रहे हैं। सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय से नेत्र देखभाल संगठनों के विकास पर काम करने और फंड के आयोजन में मदद करने के लिए काम कर रहे हैं।

World Sight Day 2021: विश्व दृष्टि दिवस का महत्व

वर्ष 1990 में दुनिया में दृष्टि दोष के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही थी। इस कारण से टीएलसीआईएफ ने जागरूकता बढ़ाने के लिए फर्स्टसाइट अभियान आयोजित करने का फैसला किया। अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं हैं जो विभिन्न नेत्र देखभाल समितियों और अस्पतालों के प्रयासों को एक साथ लाती हैं, ताकि लोगों को आंखों से संबंधित समस्याओं के कारणों और लक्षणों के बारे में पता चल सके।

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए लें ऐसी डाइट

रोज खाएं अखरोट

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-ई होता है, जो आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है। आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से अखरोट का सेवन करें।

गाजर विटामिन ए का प्रमुख स्रोत

गाजर में मौजूद विटामिन ए आंखों को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। आप इसे सलाद में खा सकते हैं या फिर उसका जूस निकाल कर पी सकते हैं। अगर आप रोजाना गाजर का जूस पीते हैं तो आपकी आंखों की रोशनी तेज हो सकती है।

भीगे बादाम खाना भी फायदेमंद

बादाम को रात भर भिगोकर रखें और फिर सुबह इसे खाने से भी आंखें स्वस्थ रहती हैं।

आंवला खाने से मजबूत रहता है शरीर व आंखें

आंखों के लिए आंवला किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद पोषक तत्व सालों तक आंखों की रोशनी बनाए रखते हैं। आंवला को कच्चा खा सकते हैं, उसका जूस पी सकते हैं या मुरब्बा के रूप में खा सकते हैं।

आयरन से भरपूर सब्जियां खाएं

हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन से भरपूर होती हैं, जो आंखों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं।

About rishi pandit

Check Also

इंटरनेशनल वुमन डे पर महिलाओं को बनाकर खिलाएं टेस्टी पैनकेक

नई दिल्ली सुबह उठते ही लोग घर की महिलाओं से पूछते हैं कि आखिर आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *