Friday , March 29 2024
Breaking News

MP: स्कूलों में दशहरे पर तीन और दीपावली पर पांच दिन की छुट्टी

Three days holidays on dussehra in schools: digi desk /भोपाल/ प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में दशहरा पर्व पर तीन दिन और दीपावली पर पांच दिन की छुट्टी रहेगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है। विभाग ने छह दिन की शीतकालीन छुट्टी और डेढ़ महीने की ग्रीष्मकालीन छुट्टी की भी घोषणा कर दी है।

विभाग के आदेश के मुताबिक दशहरा पर्व पर 14 से 16 अक्टूबर, दीपावली पर्व पर दो से छह नवंबर तक छुट्टी रहेगी। जबकि शीतकालीन अवकाश 25 से 31 दिसंबर 2021 तक रहेगा। विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि विद्यार्थियों को एक मई से 16 जून 2022 तक ग्रीष्मकालीन छुट्टी मिलेगी। जबकि शिक्षकों को छह दिन कम (एक मई से नौ जून 2022 तक) छुट्टी मिलेगी।

उद्योगों की जरूरत के हिसाब से कौशल विकसित करना जरूरी

आज उद्योगों की जरूरत के हिसाब से कौशल विकसित करना अनिवार्य है। कृषि आधारित कौशल विकास सबसे अधिक मांग वाले पाठ्यक्रमों में से एक है। यह बात गुरुवार को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में ‘स्किल डेवलपमेंट-लर्निंग्स फ्राम हरियाणा माडल” विषय पर व्याख्यान देते हुए हरियाणा के श्री विश्वकर्मा स्किल्स विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू ने कही।

उन्होंने कहा कि उद्यमशीलता कौशल विकसित करने के लिए स्वरोजगार पर ध्यान दें। संस्थानों में मांग और उद्योग को लाने पर ध्यान दिया जाए। उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से पाठ्यक्रम तैयार किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि उनके यहां शिक्षकों को उद्योग में समय बिताने की व्यवस्था के साथ नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है। विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों की लोकप्रियता यह है कि इस वर्ष 700 स्थानों के लिए लगभग 10 हजार लोगों ने नामांकन करवाया है। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, संस्थान की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जीवी रश्मि, क्रिस्प के चेयरमैन श्रीकांत पाटिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

About rishi pandit

Check Also

MPPSC Exam: सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में अनुभव के आधार पर अतिथि विद्वानों को 10 वर्ष तक की छूट, परीक्षा 9 जून को

5 से 13 अप्रैल तक किए जा सकेंगे पंजीयन। त्रुटि सुधार की प्रक्रिया 8 से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *