Friday , April 19 2024
Breaking News

Pitru Paksha: सपने में आकर पितर देते हैं संकेत, ऐसे समझें पूर्वजों के इशारे

Pitru Paksha 2021: digi desk/BHN/ हिंदुओं के श्राद्ध पक्ष की शुरुआत हो चुकी है। ये 16 दिन यानी 6 अक्टूबर तक चलेगा। पितृ पक्ष पितरों को समर्पित माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इस अवधि में हमारे पूर्वज पितृलोक से पृथ्वी पर हमसे मिलने आते हैं। उनके लिए किए गए तर्पण और श्राद्ध का भोजन व जल ग्रहण करते हैं।

मरने के बाद मनुष्य अपने शरीर छोड़ देता है। हमारें पितर शारीरिक रूप से आकर हमसे बात नहीं कर सकते। ऐसे में वे सपने में आकर कुछ संकेत देते हैं। अगर किसी को भी पितृ पक्ष के दौरान पितर सपने में दिखाई दें, तो समझें कि वो कुछ कहना चाहते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे संकेत जो पितरों की बात समझने में सहायक होगी।

ऐसे समझे पितरों के इशारे

1. अगर पूर्वज सपने में कुछ मांगते हुए दिखें, या उनके कपड़े फटे हो और पैरों में जूते-चप्पल नहीं है। तब पितृ पक्ष पर पितर की मांगी हुई वस्तु दान करना चाहिए। इससे पितरों को संतुष्टि मिलती है।

2. अगर पितर श्राद्ध पक्ष में पेड़ पर बैठे और झाड़ के नजदीक खड़े दिखें, बहुत कमजोर नजर आएं। तो इसका मतलब है कि वे कष्ट में है। ऐसे में उनकी मुक्ति के लिए पूजा-पाठ करनी चाहिए।

3. अगर पूर्वज घर के नजदीक नजर आते हैं। तो इसका मतलब है कि उनका परिवार से मोह समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में पितृ पक्ष में हर दिन गाय को चारा और रोटी खिलानी चाहिए।

4. सपने में पूर्वज खुश नजर आएं, या सिर पर हाथ फेरे दिखें तो इसका अर्थ है कि श्राद्ध उन तक पहुंच गया है। वे आशीर्वाद देने धरती पर आए हैं।

About rishi pandit

Check Also

रामनवमी पर अयोध्या में भगवान रामलला का हुआ सूर्य तिलक, श्रद्धालुओं को प्रसाद में बंटी धनिया की पंजीरी

अयोध्या/नई दिल्ली. अलौकिक राम मंदिर में रामनवमी का मुख्य पर्व बुधवार को पहली बार मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *