Friday , April 26 2024
Breaking News

Satna: पहली पत्नी व बेटी के रहते भाजपा नेता राजेश ने रचा ली दूसरी शादी, मामला दर्ज, एसपी ऑफिस में घूमता रहा, पुलिस की नहीं पड़ी नज़र..!

आरोपी भाजपा नेता राजेश बुधवार को एसपी ऑफिस के आस-पास घूमता रहा पर पुलिस की नज़र उस पर नहीं पड़ी!

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां शादी में दहेज कम मिलने पर एक वरिष्ठ भाजपा नेता पत्नी और बच्ची के बावजूद दूसरी शादी कर ली। पति से परेशान और पीड़ित महिला ने पूरे मामले में महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद आरोपी पति के खिलाफ कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।  इस पूरे मामले में हैरतअंगेज तथ्य यह है की आरोपी भाजपा नेता राजेश बुधवार को दिन में एसपी ऑफिस के आस-पास घूमता रहा पर पुलिस की नज़र उस पर नहीं पड़ी..! जैसे ही मीडिया के लोगों की नज़र उस पर पड़ी वह भाग निकला। फिर भी वह कैमरे की नज़र से नहीं बच सका उसकी फोटो कैमरे में कैद हो गयी।

यह है मामला

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दूसरी शादी करने वाले ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी व वरिष्ठ भाजपा नेता के विरुद्ध दहेज एक्ट का प्रकरण दर्ज हुआ है। आरोपी के विरुद्ध पहली पत्नी ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि राजेश द्विवेदी की शादी 1991 जदुआ मठहा निवासी निवासी कुशकन्या द्विवेदी के साथ हुई थी।

शादी के दो वर्ष बाद राजेश द्विवेदी पत्नी को दहेज के लिए शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा था। इसके बाद वर्ष 2004 में कुशकन्या की एक बेटी हुई लेकिन इसके बाद भी राज राजेश द्विवेदी के आचरण में परिवर्तन नहीं हुआ और वह पत्नी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग की आड़ मे आरोपी राजेश द्विवेदी वर्ष 2009 में सोनम द्विवेदी निवासी मगरहाई चित्रकूट से शादी कर ली।

पीड़िता के पूछने पर आरोपी पति ने कहा कि तुम्हारे माता पिता ने दहेज कम दिए हैं इसलिए दूसरी शादी कर ली है। कुछ वर्ष बाद राजेश ने एक कोरे कागज मे पहली पत्नी कुशकन्या से अंगूठा लगवाकर उसे घर से बाहर निकाल दिया था। घर से निकले के बाद पीड़िता अपने मायके चली गई थी। इस दौरान पीड़िता कई बार पति राजेश द्विवेदी से खाना खर्चा मांगने गई, लेकिन वह उसे भगा देता था। आरोपी पति का कहना था कि अब मैंने दूसरी शादी कर ली है, तुमसे मेरा कोई लेना देना नहीं है और अब यहां मत आना। पीड़िता कुशकन्या का आरोप है की पति राजेश द्विवेदी धमकी देते हुए कहा कि अगर कही शिकायत की तो जान से खत्म कर दूंगा। इससे परेशान होकर पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी पति फरार है।

इनका कहना है

ये मामला राजेश दिवेदी का पारिवारिक मामला है, और इस पर राजनैतिक हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। चूँकि इस मामले को लेकर राजेश के खिलाफ मामला दर्ज़ किया जा चूका है इसलिए भाजपा नोटिस जारी कर इस सम्बन्ध में जवाब तलब करेगी इसके बाद जो भी होगा उचित निर्णय पार्टी लेगी।

   नरेंद्र त्रिपाठी, जिला भाजपा अध्यक्ष

मैं राजेश को व्यक्तिगत रूप से जनता हूं। वे हमारे संगठन के व्यक्ति हैं। यह मामला 15 साल पुराना है। पूरे परिवार को इसकी जानकारी थी, लेकिन अब जाकर इस मामले को क्यों उछाला जा रहा है इसका कारण उनके परिवार के लोग ही बता सकते हैं। इसमें पार्टी का कोई हस्तक्षेप नहीं है, यह उनका निजी मामला है।

योगेश ताम्रकार, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष

About rishi pandit

Check Also

Satna: 20 वर्ष की तानाशाही से त्रस्त जनता, अब करेगी हिसाब बराबर- सिद्धार्थ

खोखले विकास का दवा करने वालो को मुंह तोड़ जवाब देने का आया वक्तचुनाव प्रचार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *