Saturday , April 20 2024
Breaking News

Satna: विधिक सेवा प्राधिकरण की अभिनव पहल, अब डाकियों के माध्यम से घर-घर पहुंचेगी विधिक योजनाएं

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सेवा योजनाओं की जानकारियों के प्रचार-प्रसार एवं विधिक सेवाएं, दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचे तथा विधिक सेवाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को मिल सके इसके निरंतर प्रयास किये जा रहे है। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इसी कड़ी में अब डाक विभाग के डाकियों के माध्यम से विधिक योजनाओं और सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। डाक विभाग के डाकिये अब लोंगों की चिठ्ठियां उन तक पहुंचाने के साथ-साथ विधिक सेवाओं की जानकारी भी आम लोंगों को मुहैया कराएगें तथा विधिक सेवाओं का लाभ लेने के लिए दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्रेरित और प्रोत्साहित करेंगे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ गुरूवार 23 सितम्बर को जिला न्यायालय के पास डाकघर सिविल लाइन से किया जायेगा।

इस संबंध में अपर सत्र न्यायाधीश एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण सतना  अविनाश चन्द्र तिवारी ने बताया कि सुदूरवर्ती क्षेत्रो के लोगो को विधिक सेवाओं व उसके माध्यम से किये जा रहे कार्यों की जानकारी हो सके और विधिक सेवाओं का लाभ लेने हेतु लोग जागरूक हो सकें तथा जानकारी हासिल कर लोग इसका लाभ उठा सकें। इसलिए डाकघर से एक ऐप भी लांच किया जा रहा है।

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार – आवेदन 30 सितम्बर तक

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार की तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ी है। भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने के लिए उक्त पुरस्कार की स्थापना की है। पुरस्कार विजेता संस्था को प्रमाण-पत्र एवं 51 लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्राप्त होगा। व्यक्ति के विजेता के होने के साथ 5 लाख रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इच्छुक भारतीय संस्थान एवं भारतीय नागरिक आवेदक www.dmawards.ndma.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। पुरस्कार की घोषणा 23 जनवरी 2022 नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाएगी। उम्मीदवार द्वारा प्रदान की गई जानकारी गलत पाई जाती है, तो तीन साल के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकेंगा। विस्तृत जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे 24 सितम्बर को सतना आयेंगे

प्रदेश के आयुष एवं जल संसाधन राज्य मंत्री रामकिशोर नानो कावरे 24 सितम्बर 2021 शुक्रवार को अल्प प्रवास पर सतना आयेंगे। राज्यमंत्री श्री कावरे शुक्रवार को पन्ना से प्रस्थान कर सायं 7 बजे सर्किट हाउस सतना पहुंचेगे एवं रात्रि 8ः55 बजे सतना से रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 5 अपराधियों के विरुद्ध बाउण्ड ओव्हर और 3 के विरुद्ध की गई जिला बदर की कार्यवाही

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भय-रहित वातावरण में लोकसभा निर्वाचन 2024 के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *