Thursday , April 25 2024
Breaking News

Perfect Hips: Woman परफेक्ट हिप्स पाने के लिए राेज सुबह करें ये 5 एक्सरसाइज, मिलेगा शानदार फिगर

Exercises for perfect hips: digi desk/BHN/क्या आप परफेक्ट हिप्स पाना चाहती हैं? परफेक्ट हिप्स एक लड़की की खूबसूरत फिगर के लिए बहुत जरूरी हाेते हैं। हिप्स लड़कियाें के शरीर का एक आकर्षक हिस्सा हाेता है। वैसे ताे कई लड़कियाें या महिलाओं के हिप्स आकर्षक हाेते ही हैं, लेकिन कुछ महिलाएं अपने छाेटे कूल्हाें से परेशान रहती हैं। इसलिए वे अपने हिप्स साइज काे बढ़ाने और टाेन बनाने के लिए जिम का भी सहारा लेती हैं। लेकिन अगर आपकाे जिम जाने का समय नहीं मिल पाता है, ताे आप घर पर ही कुछ एक्सरसाइज करके अपनी इस चाहत (परफेक्ट हिप्स) काे पूरा कर सकती हैं।

1. स्प्लिट लेग स्क्वैट्स (Split Leg Squats Exercise)

अगर आप अपने छाेटे हिप्स से परेशान हैं और एक परफेक्ट हिप्स की चाहत रखती हैं, ताे इसके लिए आप नियमित रूप से स्प्लिट लेग स्क्वैट्स एक्सरसाइज कर सकती हैं। इसके अभ्यास से हिप्स काे एक आकर्षक शेप मिलती है। स्प्लिट लेग स्क्वैट्स ग्लूट्स पर दबाव डालते हैं। साथ ही इसे करने से आपकी स्टेबिलिटी भी बढ़ती हैं। इस एक्सरसाइज काे करने से थुलथुले जांघाें से छुटकारा मिलता है और बॉडी काे अच्छी शेप मिलती है।

कैसे करें स्प्लिट लेग स्क्वैट्स (How to Do Split Leg Squats)

  • इस एक्सरसाइज काे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर एक मैट बिछा लें।
  • अब इस पर खड़ी रहें और अपने दाेनाें पैराें काे चौड़ाई में फैला लें।
  • अब अपने बाएं पैर काे घुटने से माेड़ लें। दाएं पैर काे पीछे की तरफ ले जाएं और घुटने से माेड़ लें।
  • इसके बाद अपने बाएं हाथ काे पीछे रखें। साथ ही दाएं हाथ काे काेहनी से माेड़कर ठाेड़ी पर लगा लें।
  • अब इसी तरह से दूसरे पैर के साथ करें। इस दौरान बाएं पैर काे पीछे ले जाकर घुटने से माेड़ लें।
  • इस अवस्था में थाेड़ी देर रहने के बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं।
  • इस एक्सरसाइज काे नियमित रूप से करने पर आपके हिप्स काे परफेक्ट शेप आसानी से मिल सकती है। साथ ही यह घुटनाें और जांघाें की मांसपेशियाें काे भी मजबूत बनाने में सहायक हाेता है।

2. साइड लंग्स एक्सरसाइज (Side Lunges Exercise)

परफेक्ट हिप्स की चाहत रखने वाली लड़कियाें काे साइड लंग्स एक्सरसाइज काे अपनी लाइफस्टाइल में जरूर शामिल कर चाहिए। आप इसे डंबल के साथ भी कर सकती हैं, चाहें ताे बिना डंबल के भी इसे किया जा सकता है।

साइड लंग्स एक्सरसाइज काे करने का तरीका (How to do Side Lunges Exercise)

  • इस एक्सरसाइज काे करने के लिए सबसे पहले एक चटाई या मैट बिछा लें।
  • इस पर अपने दाेनाें पैराें काे मिलाकर एकदम सीधी खड़ी हाे जाएं।
  • अपनी क्षमतानुसार हाथाें में डंबल उठा लें।
  • अब अपना बायां पैर घुटने से माेड़ लें।
  • इसके बाद दाएं पैर काे आगे की तरफ रखें और बाहर निकालें। इसे घुटने से मुड़ने न दें।
  • अपने हाथाें काे बाएं पैर के पास नीचे की तरफ एकदम सीधा रखें।
  • हिप्स काे पीछे की तरफ रखें और खिंचाव महसूस करें।
  • अब ऐसा ही दूसरे पैर के साथ भी करें। आप इस प्रक्रिया काे 5 बार दाेहरा सकती हैं।

इस एक्सरसाइज काे करने से जांघ और पीठ के निचले हिस्से पर दबाव पड़ता है, साथ ही मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं। इसे करने से हिप्स की मसल्स टाेन हाेती हैं और एक परफेक्ट लुक मिलता है।

3. स्क्वाट्स (Squats)

स्क्वाट्स हिप्स के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। यह शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियाें काे मजबूत बनाता है और टाेन करने में मदद करता है। साथ ही अगर इसकी रेगुलर प्रैक्टिस की जाए, ताे आप छाेटे हिप्स से भी छुटकारा पा सकती हैं। स्क्वाट्स आपके हिप्स काे परफेक्ट शेप देने में कारगर हाेता है। स्क्वाट्स करने से हिप्स का साइज बढ़ाने में मदद मिलती है।

स्क्वाट्स करने का तरीका (How to do Squats)

  • स्क्वाट्स करने के लिए आप सबसे पहले एक मैट पर बिल्कुल सीधी खड़ी हाे जाएं।
  • अपने दाेनाें पैराें काे थाेड़ी दूरी पर रखें।
  • धीरे-धीरे दाेनाें पैराें काे घुटनाें से माेड़ें और संतुलन बनाए रखें।
  • अपने हाथाें काे कंधाें के समानांतर सामने की तरफ सीधे करके रखें।
  • कुछ देर इस अवस्था में बनी रहें, इसके बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
  • आप इस एक्सरसाइज काे 3 के सेट में 15 बार दाेहरा सकती हैं। इससे जल्दी ही आपकाे एक अच्छी फिगर मिलेगी।

स्क्वाट्स करने से हिप्स की मसल्स चौड़ी हाेती है औऱ हिप्स काे एक अच्छा आकार मिलता है। अगर आप इसे राेजाना करेंगी, ताे इससे आपके हिप्स के साथ ही फिगर भी परफेक्ट नजर आएगी।

4. साइड लेग लिफ्ट्स (Side Leg Lifts Exercise)

बट्स बढ़ाने या हिप्स काे अच्छा शेप देने के लिए साइड लेग लिफ्ट्स एक काफी कारगर एक्सरसाइज है। अगर आप इस एक्सरसाइज का अभ्यास नियमित रूप से करती हैं, ताे एक बेहतरीन फिगर की तलाश पूरी कर सकती हैं। इसे करने से हिप्स काे टाेन और चौड़ा बनाया जा सकता है। साथ ही इसके अभ्यास से हिप्स की मसल्स भी मजबूत बनती हैं। इस एक्सरसाइज काे करने से आप एक अच्छी बॉडी शेप पा सकती हैं।

साइड लेग लिफ्ट्स करने का तरीका (How to do Side Leg Lifts)

  • इस एक्सरसाइज काे करने के लिए सबसे पहले आप एक चटाई पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • अब अपनी पीठ, गर्दन और सिर काे तटस्थ स्थिति में रखते हुए दाईं तरफ मुड़ें।
  • इसके बाद अपने दाएं हाथ काे बांह के नीचे रखें।
  • अपने बाएं हाथ काे कमर पर रखें।
  • फिर धीरे-धीरे बाएं पैर काे जितना हाे सके, ऊपर की तरफ उठाएं और 1-2 सेकेंड इसी अवस्था में रहें।
  • इसके बाद आप ऐसा बाईं तरफ करवट लेकर कर सकती हैं।
  • इसका अभ्यास 5-10 बार कर किया जा सकता है।

सही तरीके से साइड लेग लिफ्ट्स एक्सरसाइज किया जाए, ताे आप परफेक्ट हिप्स की चाहत काे पूरा कर सकती हैं। अगर आप छाेटे हिप्स से परेशान हैं या आप एक परफेक्ट फिगर चाहती हैं, ताे इसका अभ्यास कर सकती हैं।

5. हिप राइज (Hip Raise Exercise)

हिप राइज एक्सरसाइज भी आपके हिप्स काे मजबूत और टाेन करने में मददगार हाेती है। इतना ही नहीं यह काेर और बैक मसल्स काे भी मजबूत बनाता है।

हिप राइज एक्सरसाइज करने का तरीका (How to do Hip Raise Exercise)

  • हिप राइज एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले किसी मैट पर पीठ के बल सीधी लेट जाएं।
  • अपने हाथाें काे अपने बगल में सीधा रखें, हथेलियां नीचे की तरफ रखें।
  • बिना सांस लिए अपने हैमस्ट्रिंग, पेल्विक फ्लाेर से हिप काे ऊपर उठाएं। इस दौरान आपके तलवे जमीन पर रहेंगे और पैर घुटने से मुड़े हाेंगे।
  • अपने ऊपरी शरीर काे कंधाें पर टिकाएं।
  • इस अवस्था में कुछ सेकेंड रुकने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

अगर आप राेजाना हिप राइज एक्सरसाइज करेंगी, ताे आपके गाेल बट या परफेक्ट हिप्स पाने की चाहत पूरी हाे सकती है। लेकिन इस एक्सरसाइज काे सही तरीके से करना बेहद जरूरी हाेता है, गलत तरीका आपकी पीठ औऱ गर्दन की मसल्स काे प्रभावित कर सकता है।

आप भी इन एक्सरसाइज की मदद से परफेक्ट हिप्स पाने की चाहत काे पूरा कर सकती हैं। लेकिन शुरुआत में इसे कुछ फिटनेस एक्सपर्ट की देखरेख में ही करें। साथ ही घुटनाें और पैराें में दर्द हाेने की स्थिति में इन एक्सरसाइज काे करने से बचें।

About rishi pandit

Check Also

इंटरनेशनल वुमन डे पर महिलाओं को बनाकर खिलाएं टेस्टी पैनकेक

नई दिल्ली सुबह उठते ही लोग घर की महिलाओं से पूछते हैं कि आखिर आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *