Friday , March 29 2024
Breaking News

जनाब, थोड़ा हंस भी लीजिये….

Joks: digi desk/BHN/ जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

1- पप्पू एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया।

महिला वेटर – सर क्या लेंगे?

पप्पू – आपका नंबर

फिर क्या, खाना भी नहीं मिला और ऊपर से
पप्पू की हो गई जोरदार कुटाई।

2-एक अमेरिकी डॉक्टर भारत आया। बस स्टैंड पर किताब देखते ही उसे दिल का दौरा पड़ गया।

20 रुपये की इस किताब का नाम था…

30 दिन में डॉक्टर कैसे बने।

3- बॉयफ्रेंड – तुम रो क्यों रही हो?

गर्लफ्रेंड – मैंने अपने फोन को ऐरोप्लेन मोड में रखा है।
फिर भी यह उड़ नहीं रहा…

4- डाकू – हम घर लूटने आए हैं, मगर बंदूक घर पर भूल आए हैं।

बंटू – कोई बात नहीं, आपलोग शरीफ आदमी लगते हो,
आज घर लूट लो कल आकर बंदूक जरूर दिखा जाना।

5- लड़की – बादल गरजते हैं तो तेरी याद आती है।
सावन आने से तेरी याद आती है, बारिश की बूंदों से तेरी
याद आती है।

लड़का – पता है… पता है… तेरी छतरी मेरे पास पड़ी है,
लौटा दूंगा चिंता मत कर।

6- शहर की लड़की की शादी गांव में हो गई।

लड़की की सासू मां ने उसे भैंस को घास डालने को बोला।

भैस के मुंह में झाग देखकर लड़की वापस आ गई।

सासू मां बोली क्या हुआ बहू?

लड़की बोली भैस अभी कोलगेट कर रही है मां जी।

7- टीचर – डेट और तारीख में क्या अंतर है?

रामू – सर डेट में गर्लफ्रेंड के साथ जाते हैं
और तारीख में वकील के साथ।

रामू क्लास के बाहर खड़ा है दो घंटे से।

8- डॉक्टर – जब तुम तनाव में होते हो, क्या करते हो?

मरीज – जी मंदिर चला जाता हूं।

डॉक्टर – बहुत बढ़िया…, ध्यान लगाते हो वहां?

मरीज – जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को देखता हूं। उनका तनाव देखकर मेरा तनाव
दूर हो जाता है।

डॉक्टर बेहोश!

9- राजू – आम आदमी किसे कहते हैं?

श्याम – आम आदमी वो है जिसका मन करता है सेब खाने का,
पर भाव पूछता है केले का मगर खरीदता आलू है, वही आम आदमी है।

10- श्यामू – डॉक्टर चश्मा लगाने के बाद में पढ़ तो सकूंगा ना?

डॉक्टर – हां बिल्कुल।

श्यामू – ठीक है डॉक्टर, नहीं तो अनपढ़ आदमी की
जिंदगी भी कोई जिंदगी है।

 

 

About rishi pandit

Check Also

अब थोड़ा हंस लीजिये…

Latest jokes in hindi: digi desk/BHN/आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *