Saturday , April 20 2024
Breaking News

Rashifal 18 September: मेष राशि वाले उच्च शिक्षा के लिए जा सकते हैं विदेश, कानूनी मामले सुलझेंगे, शनिवार को रहें सतर्क! 

मेष-किस्मत साथ देगी, जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा। संपत्ति को लेकर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसे सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास करें। आर्थिक मामले सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे। आय के अतिरिक्त स्रोत बनाने पर काम कर रहे हैं तो आप सफल होंगे। नौकरी या उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो प्रयास करते रहें और सफलता मिलेगी।

वृषभ-आज का दिन किसी से अपने मन की बात कहने का है। अपना जीवन साथी मिलने वाला है। किसी झगड़ालू व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है। समझदारी से काम लें। सारी कुंठाओं और शिकायतों को दूर करने का समय आ गया है। भवन और भूमि में निवेश से लाभ होगा।

मिथुन-आज आपका दिन ठीक रहेगा। अचानक किसी बात को लेकर मूड खराब हो सकता है। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। धन को सावधानी से रखने में लाभ होगा। सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। गणेश जी को बूंदी का भोग लगाएं, मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क-नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। रिश्तों से जुड़े कई पहलू आपके लिए खास हो सकते हैं। आज आप ऐसे काम निपटा सकते हैं, जिन्हें आप नजरअंदाज कर रहे थे। लव रिलेशन और लव लाइफ के लिए अहम फैसले लेंगे। रात्रि भोज का कार्यक्रम बनाया जा सकता है।

सिंह-रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। नौकरी या व्यवसाय बदलना चाहते हैं तो सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और बच्चों को आप पर गर्व होगा। अविवाहितों के जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है। पत्नी का स्वास्थ्य प्रभावित होगा।

कन्या-आज सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। व्यापार में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। घर के बड़ों या दोस्तों से लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में शांति रहेगी। राजनीतिक अड़चनें दूर होंगी। जीवन में प्यार या पार्टनर आ सकता है। ऑफिस का साथी प्रपोज कर सकता है। नए संबंध बनेंगे।

तुला- घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। आपकी मुलाकात कई तरह के लोगों से भी होगी। मंदिर में घी का दान करें, पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम में वृद्धि होने वाली है। आज आपका दिल टूट सकता है।

वृश्चिक-किसी बात को लेकर मन में उत्सुकता रहेगी। आज निस्वार्थ भाव से कई काम कर सकते हैं। आप सकारात्मक भी रहेंगे। परिवार में कोई नया सदस्य भी आ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। लव पार्टनर के साथ प्यार के पल बिताएंगे। यात्रा कार्यक्रम बन सकता है।

धनु-संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी। आज कोई नई चीज सीखेंगे। दूसरे लोगों की सलाह आज फायदेमंद होगी। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी। अकेले युवक-युवतियों को लव पार्टनर मिलने की सम्भावना है।

मकर-संघर्षों के मामले में विजयी बनेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आप में से कुछ अपच सम्बंधित समस्या हो सकती हैं। लव पार्टनर किसी रोमांटिक यात्रा के लिए तैयार हो सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव तो मिलेगा, लेकिन तय नहीं होगा।

कुंभ-बिजनेस में आत्मनिर्भरता रहेगी, कामकाज बढ़ेगा। नए लोगों से भी अच्छे संबंध बनेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। मौसमी बीमारियां से सावधान रहें। घर में धार्मिक आयोजन कर सकते हैं।

मीन-आज थकान, आलस और चिंता का अनुभव कर सकते हैं। बच्चों से असहमति के चलते वाद-विवाद हो सकता है। फिजूलखर्ची करने से बचें। परिजनों का सहयोग मिलेगा। संतान की तरफ से चिंता हो सकती है। पत्नी को शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिससे मन भी दुखी होगा।

About rishi pandit

Check Also

हथेली पर ये 6 चिह्न बनाते हैं भाग्यशाली, अच्छा टाइम आने का हैं संकेत

हाथ और पैर हमारी कुंडली की तरह होते हैं. इनमें पाए जाने वाले चिह्न कई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *