सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी के मार्गदर्शन में भाजपा उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी टीकाकरण विपिन चतुर्वेदी ने आज सुबह पीएचसी धवारी, एडब्ल्यूसी 71, संजीवनी नजीराबाद, शासकीय प्राथमिक विद्यालय खुथी, ए डब्ल्यू सी 87 ,89,145,148, विनायक पब्लिक स्कूल, टाउन हॉल, सिद्धार्थनगर,आदि केंद्रों का निरीक्षण कर आम जनमानस को नमो टीकाकरण के लिए प्रेरित किया व पहला डोज लगवा चुके दूसरा डोज लगवाएं औरों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
प्रमुख रूप से भाजपा जिला सह प्रभारी पंकज मिश्रा, मंडल प्रभारी राजेश त्रिपाठी नीलू , नगर मंत्री विजय दुबे व स्वास्थ्य स्वयंसेवक ने नमो टीकाकरण अभियान में आम जनमानस को जागरूक किया।