Wednesday , April 24 2024
Breaking News

Mumbai Rape Case: सीएम ठाकरे ने पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Mumbai Rape Case: digi desk/BHN/ साकीनाका में महिला के साथ हुए रेप और दरिंदगी के मामले को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई के पुलिस अधिकारियों की आपात बैठक बुलायी। बैठक में मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि इस मामले में उचित तरीके से कोर्ट केस बनाया जाए, चार्जशीट दाखिल हो और सरकारी वकीलों की नियुक्ति की जाए, ताकि दोषी को सजा मिल सके। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से ज्यादा सतर्क रहने और मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने आगाह किया कि एक सुरक्षित शहर के रुप में मुंबई की छवि बिगड़नी नहीं चाहिए।

मामले को लेकर गंभीर है सरकार

साकी नाका में दरिंदगी की शिकार हुई महिला की मौत के बाद बुलायी गयी सीएम की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। आपको बता दें कि शनिवार को रेप पीड़िता की घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वो दो दिन से अस्पताल में भर्ती थी। अस्पताल में भर्ती किए जाने के समय ही उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने भी संबंधित पुलिस स्टेशन को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी खुद इस मामले पर नजर है और पल-पल की अपडेट पुलिस वालों से ले रहा हूं।

पुलिस को मिले अहम सबूत

मुंबई के साकीनाका इलाके में 30 वर्षीय महिला के साथ हुई रेप की वारदात में एक अहम सीसीटीवी सामने आया है। इसमें यह दिखाई पड़ रहा है कि आरोपी बड़ी ही बेरहमी के साथ पीड़िता को सड़क पर पीट रहा है। पीटने के बाद वह पीड़िता को अधमरी हालत में एक टेंपो में रखकर फरार हो जाता है। पुलिस के मुताबिक यह सीसीटीवी फुटेज आरोपी मोहन चौहान का है। यह सीसीटीवी आरोपी को सजा दिलाने में काफी सहायक होगा।

About rishi pandit

Check Also

गिरफ्तारी के बाद निकली शाहजहां शेख की अकड़, रोते हुए Video Viral

कोलकाता पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में कई महिलाओं के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *