Saturday , April 20 2024
Breaking News

Satna: प्रधान न्यायाधीश ने किया नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार 11 सितम्बर शनिवार को उच्च न्यायालय स्तर से लेकर जिला न्यायालयों, तालुका न्यायालयों, श्रम न्यायालयों, कुटुम्ब न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रातः 10ः30 बजे अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद शर्मा द्वारा एडीआर भवन के सभागार में मां सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

जिले में अब तक 695.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में इस वर्ष 1 जून से 11 सितम्बर 2021 तक 695.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 958.3 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 1019.8 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 556.5 मि.मी., बिरसिंहपुर में 767.5 मि.मी., रामपुर बघेलान में 555 मि.मी., नागौद में 898 मि.मी., जसो (नागौद) में 447.2 मि.मी., उचेहरा में 693 मि.मी, मैहर में 410.5 मि.मी., अमरपाटन में 568 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 776 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 722.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 5 अपराधियों के विरुद्ध बाउण्ड ओव्हर और 3 के विरुद्ध की गई जिला बदर की कार्यवाही

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भय-रहित वातावरण में लोकसभा निर्वाचन 2024 के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *