Tuesday , April 23 2024
Breaking News

Katni: पारिवारिक विवाद में युवक ने कट्टे से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

कटनी,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कोतवाली थाना अंतर्गत नई बस्ती में पारिवारिक विवाद में एक युवक ने खुद पर कट्टे से फायर कर लिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

कोतवाली थाने से मिली जानकारी के अनुसार नई बस्ती संतनगर में गोली युवक के सीने में लगी है। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर मेडीकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस को परिवारिक विवाद की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत खिरहनी गांव निवासी रजनीश टीपा (45) कोतवाली थाना अंतर्गत नई बस्ती संतनगर में किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार को रजनीश टीपा पलंग में लेटा और कंबल ओढ़ने के बाद सीने में कट्टे से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से पड़ोसी के घर बाहर निकले। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से जबलपुर मेडीकल कॉलेज रैफर किया गया है।

डेढ़ वर्ष से पत्नी मायके में

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। युवक की पत्नी मायके से नहीं आ रही है। वह पत्नी विगत डेढ़ वर्षों से अपने मायके में है। युवक के दो बेटे भी बताए जा रहे हैं। पुलिस को आशंका कि पारिवारिक वाद-विवाद के चलते युवक ने गोली चलाई है।

About rishi pandit

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति की संस्कृति और परिभाषा बदली : जेपी नड्डा

 टीकमगढ़  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि प्रधानमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *