Friday , April 19 2024
Breaking News

Today Special Rashifal: गणेश चतुर्थी के दिन चमकेगी इन लोगों की किस्मत,  जानिए अपना राशिफल

मेष-भाग्य का साथ होने से आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। व्यापार में किसी भी कठिनाइयों को हल करने के लिए विशेषज्ञ की मदद लें. वित्तीय मामले में जल्दी उन्नति होगी। आय का एक अतिरिक्त स्रोत बनाने पर काम कर सकते हैं. नौकरी या उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाने के योग हैं। नई सोच जीवन में कार्य क्षमता में सुधार होगा।

वृषभ-किसी भी विवाद की स्थिति से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। समझदारी से काम लें। भवन-भूमि में निवेश से करना से लाभ होगा। किसी काम की शुरुआत में बाधा आ सकती है. प्रेम संबंध के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन-आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए ठीक रहेगा। अचानक से किसी बात पर गुस्सा करने से बचें। किसी न किसी चीज की कमी महसूस करेंगे। पैसा जितनी तेजी से आएगा, उतनी ही तेजी से खर्च भी हो सकता है। फिजूलखर्ची करने से बचें।

कर्क-नए लोगों से संपर्क बन सकता है। रिश्तों से जुड़े कई पहलू आपके लिए खास हो सकते हैं। रूके हुए कार्य सफल हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिल सकता है। लव लाइफ को लेकर खास फैसला कर सकते हैं। किसी कारण से प्रेमी से विवाद भी हो सकता है.

सिंह- साहित्य, कला, लेखन, संगीत, फिल्मों या खेल जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अवसर मिलेंगे। यश और कीर्ति भी अर्जित कर पाएंगे नौकरी या व्यवसाय बदलना चाहते हैं तो सफलता मिल सकती है। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

कन्या-व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यापार में लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। लाइफ में पार्टनर का आगमन हो सकता है। नए संबंध स्थापित होंगे।

तुला-दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। परिवार में खुशी रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकलेगा और परिवार में रिश्ते भी मजबूत होंगे। मंदिर में घी का दीपक जलाना शुभ होगा।

वृश्चिक-किसी बात को लेकर मन में उत्सुकता रहेगी। वाणी पर संयम रखें और गुस्से पर नियंत्रण रखें। निस्वार्थ ढंग से कई काम करने पर लाभ होगा। सकारात्मक रहेंगे। सेहत का भी लाभ होगा। यात्रा के भी योग बन सकते हैं और धन प्राप्ति भी हो सकती है।

धनु-धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है हालांकि तनाव भी रह सकता है। किन्ही कारणों से मन विचलित भी हो सकता है। ज्यादा जोखिम वाले कार्यों में घर के बुजुर्गों से एक बार सलाह कर लें। पारिवारिक जीवन में भी समय अनुकूल रहेगा। पत्नी या प्रेमिका के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

मकर-स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। बच्चे के साथ समय व्यतीत हो सकता है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरीपेशा दोस्तों को अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। अपनी योग्यता के अनुसार ही कार्य को जोखिम लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ-पिता के बताए हुए मार्ग पर चलने से लाभ होगा। पुरानी बात के कारण परेशान हो सकते हैं। जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। सेहत में भी सुधार होगा। आज लव पार्टनर खास ख्याल रखेगा, उसके साथ में यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन- लेन-देन और बचत के मामलों में सावधानी रखें। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी की भावना समझने की प्रयास करें। संतान की ओर से भी अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार भ्रमण पर जा सकता है।

About rishi pandit

Check Also

ये मंत्र है बड़े पॉवर फुल, प्रतिदिन जाप करने से बीपी-डायबिटीज होता है कंट्रोल, स्ट्रेस-थकान में भी कारगर

भारत देश में युगों से मंत्र और श्लोकों का इतिहास रहा है. हमारे वेद-पुराणों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *