Friday , March 29 2024
Breaking News

Rashifal 9 सितंबर: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा परिवार का साथ, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा गुरूवार

Rashifal 9 सितंबर: गुरुवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन हरतालिका तीज का व्रत किया जाएगा। इस दिन सूर्योदय हस्त नक्षत्र में होगा, जो शाम 5 बजे तक रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इन शुभ-अशुभ योगों का असर सभी 12 राशियों पर होगा।

मेष 

लाभ- लोग आज आपकी मदद करेंगे। ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ होगी। परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा।
हानि- संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है।
उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

वृषभ

लाभ – परिवार के बुजुर्गों की राय से फायदा हो सकता है। दोस्तों की मदद से बिगड़े काम बन जाएंगे। बच्चों के भविष्य की चिंता दूर होगी।
हानि- माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। खर्च ज्यादा हो सकता है। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है।
उपाय- किसी बुजुर्ग महिला को कपड़े दान करें।

मिथुन

लाभ – कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। संतान से सुख मिलेगा। आज आपकी प्लानिंग सफल हो सकती है। अचानक धन लाभ की भी संभावना है।
हानि- हेल्थ को लेकर सावधान रहें। मन में आज अनजाना डर रहेगा। किसी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क 

लाभ – बिजनेस को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑफर मिल सकते हैं।
हानि- पानी से संबंधित रोग हो सकते हैं। विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।
उपाय- किसी मंदिर में दीपक के लिए शुद्ध घी का दान करें।

सिंह 

लाभ – पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा।
हानि- सिरदर्द की समस्या हो सकती है। खर्च बढ़ सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें तो बेहतर रहेगा।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में लाल ध्वजा (झंडा) अर्पित करें।

कन्या

लाभ – कोई महत्वपूर्ण और बड़ा काम आज शुरू हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
हानि- वाहन चलाने में सावधानी रखें। जीवनसाथी का रवैया परेशान कर सकता है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को दुर्वा अर्पित करें।

तुला

लाभ – कोई पुरानी योजना आज सफल हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है।
हानि- संतान पक्ष की चिंता रहेगी। ज्यादा खुशी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।

वृश्चिक 

लाभ – परिवार वालों को सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। रुके हुए कामों में तेजी आ सकती है।
हानि- भाग-दौड़ के कारण थकावट हो सकती है। सेहत से जुड़ी जुड़ी समस्याएं हो सकती है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
उपाय- किसी गरीब को कपड़े दान करें।

धनु 

लाभ – स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको मनपसंद भोजन मिलेगा।
हानि- परिवार में किसी को हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। बदहजमी की शिकायत हो सकती है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

मकर 

लाभ – परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। दूसरों की मदद करें, इससे आपका भी फायदा होगा। पैसा निवेश करने से फायदा होगा।
हानि- जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं है। आक्रमकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है।
उपाय- विवाहित महिला को सुहाग की सामग्री उपहार में दें।

कुंभ

लाभ – परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।
हानि- सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। भविष्य को लेकर टेंशन हो सकती है। किसी से भी विवाद न करें।
उपाय- किसी हनुमान मंदिर में सिंदूर का दान दें।

मीन 

लाभ – व्यापार को लेकर नई योजनाएं आज बन सकती हैं। यात्रा से धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
हानि- स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें।
उपाय- अनाज जैसे- गेहूं, चावल आदि का दान करें।

 

About rishi pandit

Check Also

30 वर्षों बाद शुभ योग में हिंदू नववर्ष की शुरुआत, तीन राशि वालों को मिलेगा सबकुछ

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार 09 अप्रैल से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *