Friday , March 29 2024
Breaking News

Amazing Jugad: पॉपकॉर्न बेचने के लिए दुकानदार ने लगाया ऐसा जुगाड़, दुनिया बोल रही शाबाश…!

Twitter viral video popcorn seller playing utensils: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ व्यक्ति की दृढ इच्छा शक्ति के आगे कुछ भी कठिन नहीं है। व्यक्ति अगर चाह लें, तो जीवन में सकारात्मक चीजों को अपनी मेहनत से हासिल कर सकता है। कुछ लोग महज चार दिनों की मेहनत में सफलता पाना चाहते हैं, लेकिन सफल होने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी है। इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो से मिलता है। यह वीडियो प्रेरणादायक है। खासकर युवावर्ग को जीवन में कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करता है। वीडियो से यह साबित होता है कि अगर व्यक्ति चाह ले, तो किसी भी क्षेत्र में अपना नाम रौशन कर सकता है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कोयंबटूर में एक पॉपकॉर्न बेचने वाला दुकानदार संगीत बजाकर पॉपकॉर्न बेच रहा है। यह संगीत किसी रेडियो, टेपरिकॉर्डर या मोबाइल फोन से नहीं बज रही है, बल्कि पॉपकॉर्न की बर्तनों से निकल रही है। संगीत की आवाज इतनी मधुर है कि आप सुनकर संगीतमय हो जाएंगे। पॉपकॉर्न बेचने वाला दुकानदार महज कलछुल और बर्तनों की मदद से बेहतरीन धुन बजा रहा है। साथ ही पॉपकॉर्न को भी मिक्स कर रहा है।

संगीत को मधुर बनाने के लिए पिच (धुन की लय) को भी समय-समय पर बदलता है। इसके लिए आसपास में कई बर्तन रखी हैं, जिनमें पॉपकॉर्न से संबंधित खाद्य पदार्थ हैं। उन बर्तनों पर कलछुन लगाकर मधुर आवाज निकाली जा रही है। वहीं, जब दुकानदार पॉपकॉर्न सर्व करता है। उस समय भी धुन निकलती रहती है। व्यक्ति की प्रतिभा काबिले-तारीफ है।

सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को पसंद कर रहे हैं। किसी ने सही कहा है-प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। इस वीडियो को देख ऐसा लगता है कि भारत में प्रतिभावान की बिल्कुल कमी नहीं है। इस वीडियो को UncleRandom नामक शख्स ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 1 हजार बार देखा गया है।

 

About rishi pandit

Check Also

भाजपा में शामिल होने के बाद सीता सोरेन पहली बार रांची पहुंची, कहा- “JMM पार्टी में भ्रष्टाचार चरम पर है”

रांची भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद सीता सोरेन पहली बार रांची (Ranchi) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *