Wednesday , April 24 2024
Breaking News

MP: मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 4 करोड़ पार-मुख्यमंत्री श्री चौहान

सितम्बर माह तक शत-प्रतिशत पात्र लोगों को प्रथम डोज का लक्ष्य 

सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेशवासियों के अनुशासन और जज्बे से कोविड वैक्सीन के 4 करोड़ से अधिक नागरिकों को प्रथम डोज का टीका लगाया जा चुका है। इस उपलब्धि के लिये प्रदेश के सभी नागरिक बधाई के पात्र है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सितम्बर माह तक शेष रहे पात्र नागरिकों को वैक्सीन का प्रथम डोज लगवाने के लिये हम प्रतिबद्ध है। इस तरह मध्यप्रदेश शत-प्रतिशत टीकाकरण के पथ पर मजबूती से अग्रसर हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में 4 करोड़ 78 हजार 730 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 90 लाख 73 हजार 953 लोग ऐसे है जिन्हें वैक्सीन की दोंनो डोज लग चुकी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 17 सितम्बर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रदेश में वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया जाएगा। इस दिन अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने की कार्ययोजना बनाई गई है। इस महाअभियान के माध्यम से हम सितम्बर माह के अंत तक शत-प्रतिशत पात्र लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज लगाने का प्रयास करेंगे।

रीवा संभाग में अब तक 3655244 व्यक्तियों को लगे कोरोना के टीके

रीवा संभाग के सभी जिलों में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। संभाग के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के टीकाकरण केन्द्रों में निर्धारित दिवसों में ऑनलाइन तथा ऑफलाइन पंजीयन की सुविधा के साथ पात्र 18 साल से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को पहली तथा दूसरी डोज के टीके लगाये जा रहे हैं। संभाग में 7 सितम्बर तक 36 लाख 55 हजार 244 व्यक्तियों को कोरोना टीके लगाये गये। संभाग में 30 लाख 48 हजार 722 व्यक्तियों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 6 लाख 7 हजार 132 व्यक्तियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगायी जा चुकी हैं। सर्वाधिक टीके रीवा जिले में लगाये गये। रीवा जिले में अब तक 13 लाख 54 हजार 307 व्यक्तियों को टीके लगाये गये हैं। जिनमें 11 लाख 9 हजार 28 व्यक्तियों को प्रथम डोज तथा 2 लाख 45 हजार 989 व्यक्तियों को दोनों डोज लगायी गई हैं।

कोविन पोर्टल में दर्ज ऑनलाइन जानकारी के अनुसार सतना जिले में 11 लाख 26 हजार 636 व्यक्तियों को टीके लगाये गये हैं। जिनमें 9 लाख 20 हजार 883 व्यक्तियों को प्रथम डोज एवं 2 लाख 5 हजार 753 व्यक्तियों को दोनों डोज लगायी जा चुकी हैं। सीधी जिले में कुल 5 लाख 59 हजार 561 व्यक्तियों को टीके लगाये गये हैं। जिनमें 4 लाख 88 हजार 973 को प्रथम डोज एवं 70 हजार 588 व्यक्तियों को दोनों डोज लगायी गई हैं। सिंगरौली जिले में 6 लाख 14 हजार 740 व्यक्तियों को टीके लगाये गये हैं। इसमें 5 लाख 29 हजार 838 को प्रथम डोज तथा 84 हजार 902 व्यक्तियों को दोनों डोज लगायी जा चुकी हैं। इसमें वैक्सीन की प्रथम डोज तथा दूसरी डोज के टीके शामिल हैं।

जिले में 8 सितम्बर को कुल 33 हजार 500 टीकाकरण का लक्ष्य

जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि 8 सितम्बर को जिले के सभी विकासखंडों के वैक्सीनेशन केन्द्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे। जिसके अनुसार विकासखंड अमरपाटन में 4 हजार लोंगों को, मैहर में 4 हजार 500, मझगवां में 4 हजार, रामपुर बघेलान में 3 हजार 500, कोठी में 4 हजार, सतना (शहरी) में 4 हजार, रामनगर में 3 हजार, नागौद में 4 हजार एवं उचेहरा में 2 हजार 500 लोंगो को कोविड वैक्सीन लगाई जायेगी। जिले में 8 सितम्बर को कुल 33 हजार 500 व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।

About rishi pandit

Check Also

अनियंत्रित होकर पलट गई ट्रैक्टर ट्राली, 17 लोग घायल

दतिया इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नेतुआपुरा के पास बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *