Friday , April 19 2024
Breaking News

Rashifal 5 September: तुला राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, यात्रा के बन सकते हैं योग, जानिए, आपके लिए कैसा रहेगा रविवार 

मेष-छात्रों और श्रमिक वर्ग के लिए दिन शुभ नहीं है। कार्य सफलता में बाधा आ सकती है। वरिष्ठों और प्रभावशाली व्यक्तियों की सलाह लेकर ही काम करें। आज खानपान का ध्यान रखना शुभ रहेगा। पहाड़ी इलाकों की यात्रा योग बन सकते हैं। लव पार्टनर से खुश मिलेगी, पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी।

वृषभ- रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। आज सकारात्मक सोच जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव ला सकती है। नए काम की शुरुआत में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सूर्यदेव को नमस्कार करें और आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

मिथुन- कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, योजनाएं सफल होंगी। ऑफिस या व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा। व्यापार-धंधे में लाभ होने की संभावना है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बीतेंगे।

कर्क –आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। महत्वाकांक्षा बढ़ी हुई रहेगी। बिजनेस या कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ेगी। ऑफिस में तनावपूर्ण स्थिति खत्म हो सकती है। मेहनत और समझदारी के साथ काम निपटा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मनमुटाव दूर होगा।

सिंह- भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं। परिवार में झगड़े बढ़ सकते हैं और सहयोगियों के साथ विवाद संभव है। संपत्ति के मामले में निपटारा हो सकता है। माता की सेहत कुछ चिंता का कारण बन सकती है। विचारों की नवीनता संबंधों को मजबूत करेगी।

कन्या- आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कुछ समय मनोरंजन में भी बिताएंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। मंदिर में समय बिताएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ खुशहाल रहेगी। प्रेमिका को करीब लाने के लिए पैसा खर्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी खर्च बढ़ेगा।

तुला-किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा, खान-पान में संयम रखें। सुंदर स्थान पर पर्यटन के लिए जा सकते हैं। भावुक में लिए गए फैसलों से हानि हो सकती है। लव लाइफ में दूरियां आएंगी। परिवार में शांति रहेगी।

वृश्चिक- नौकरी, करियर और पैसों के लिहाज से दिन अच्छा है। नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बहुत से लोग आपसे सहमत भी हो सकते हैं। एकतरफा प्यार मुश्किल में डाल सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ यात्रा का संयोग बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

धनु-सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि संभव है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। सोचा गया निर्णय आपको अच्छा लाभ देगा। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। अचानक यात्रा के भी योग हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

मकर- दाम्पत्य संबंधों के बीच दूरियां खत्म होगी। बिजनेस में किसी काम को लेकर परेशान हो सकते हैं। उधार लेन-देन से बचना चाहिए। सेहत का विशेष ध्यान रखें। मंदिर में फल दान करें, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी। प्रेमी-प्रेमिका डेटिंग पर जा सकते हैं।

कुंभ-बिजनेस में फायदा हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। बुज़ुर्ग रिश्तेदारों की सलाह का सम्मान करें। जीवनसाथी और संतान से सुख मिलेगा। आज दिन अनुकूल है। शुभ कार्यों की शुरुआत हो सकती है।

मीन –किसी काम को करने में धैर्य रखें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई नया काम करने की सोच सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहें। प्यार के मामले में निराशा मिल सकती है। शादीशुदा व्यक्ति के जीवन में खुशहाली रहेगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

About rishi pandit

Check Also

रामनवमी पर अयोध्या में भगवान रामलला का हुआ सूर्य तिलक, श्रद्धालुओं को प्रसाद में बंटी धनिया की पंजीरी

अयोध्या/नई दिल्ली. अलौकिक राम मंदिर में रामनवमी का मुख्य पर्व बुधवार को पहली बार मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *