Saturday , April 20 2024
Breaking News

Nagaur Accident: गांव में  उठी एक साथ छह अर्थियां, अंतिम यात्रा में पूरा गांव शामिल

Nagaur Accident:digi desk/BHN/ उज्जैन/  राजस्थान के नागौर में मंगलवार सुबह तूफान जीप की ट्रेलर वाहन की भिड़ंत में उज्जैन जिले के घट्टिया थाना क्षेत्र के सजनखेड़ा, दौलतपुर के 10 लोग तथा आगर-मालवा के दो लोगों की मौत हो गई थी। बुधवार को सभी का अंतिम संस्कार हुआ। सजनखेड़ा में एक साथ छह अर्थियां उठीं। वहीं दौलतपुर गांव में पति-पत्नी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान आसपास के कई गांव के लोग शामिल हुए। शवों को जैसे ही एंबुलेंस से उतारा गया तो उन्हें देखकर मृतकों के स्वजन रोते-रोते बेहोश हो गए।

बता दें कि घट्टिया थाना क्षेत्र के सज्जनखेड़ा, दौलतपुर क्षेत्र के 40 लोग गुरुवार को तीन वाहनों में सवार होकर राजस्थान में रामदेवरा, करणी माता मंदिर व अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले थे। मंगलवार को नागौर में एक ट्रेलर वाहन ने तूफान जीप को सामने से टक्कर मार दी। इससे जीप में सवार 9 महिलाओं, दो पुरूष व एक किशोर की मौत हो गई थी। सभी के शवों को बुधवार को अंतिम संस्कार के लिए गांव लाया गया। सांसद अनिल फिरोजिया व अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। सांसद फिरोजिया ने राहत राशि के चेक भी दिए।

दोपहर एक बजे गांव पहुंचे शव

राजस्थान के नागौर से छह एंबुलेंस से शवों को दौलतपुर व सजनखेड़ा गांव लाया गया था। बुधवार करीब एक बजे पहली एंबुलेंस दौलतपुर पहुंची थी। यहां सबसे पहले शांताबाई पत्नी रमेश उम्र 68 वर्ष निवासी दौलतपुर का शव उतारा गया। इसके बाद दूसरी एंबुलेंस से केसरबाई व बाबूलाल के शव लगाए गए। केसरबाइ व उसके पति बाबूलाल का एक ही साथ अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद सजनखेड़ा गांव में एक के बाद एक एंबुलेंस से छह शवों को उतारा गया। अपने स्वजन के शव देखकर लोग बेकाबू हो गए। पूरे गांव के लोगों की आंखों में आंसू थे। घरों की महिलाओं को संभालना मुश्किल हो गया था। ग्रामीणों ने पहले से ही अंतिम संस्कार के लिए अर्थियां तैयार कर रखी थी। शवों के आने के बाद तत्काल उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इस दौरान कुछ महिलाएं बेहोश हो गई। एक युवक भी श्मशान में बेहोश हो गया था। इसे उपचार के लिए ले जाया गया। सजनखेड़ा गांव में सजनबाई, लीलाबाई, संपतबाई, प्रवीण, उमराव, धुलीबाई का अंतिम संस्कार किया गया। हादसे में भंवरबाई पत्नी गणपत और रंभाबाई निवासी जैतपुरा आगर-मालवा की भी मौत हो गई थी। दोनों मृतिका आपस में जेठानी-देवरानी थीं। दोनों के शवों को जैतपुरा भेज दिया गया। वहीं तेजूबाई पत्नी सिद्धनाथ उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम सरली का तराना से गांव भेजा गया। यहां अंतिम संस्कार किया गया।

About rishi pandit

Check Also

MP Lok Sabha Phase-1 : छह बजे तक 63.50 फीसदी मतदान, बालाघाट-छिंदवाड़ा में 70% से ज्यादा वोटिंग

Madhya pradesh mp lok sabha election phase 1 voting 1st charan chunav on 6 seats …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *