Wednesday , April 24 2024
Breaking News

MP: प्रदेश में नहीं हुई माबलिंचिंग की कोई घटना : गृहमंत्री डॉ मिश्रा

No incident of mob lynching happned in MP: digi desk/खरगोन/खंडवा/बुरहानपुर/ प्रदेश में माबलिंचिंग की बढ़ती घटनाओं को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सिरे से नकार दिया है। उन्होंने दावा किया है कि मप्र में ऐसी एक भी घटना नहीं हुई है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को माबलिंचिंग के शाब्दिक अर्थ का ठीक से अध्ययन करने की नसीहत भी दी है। गृहमंत्री शुक्रवार को निमाड़ अंचल के बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन के दौरे पर थे।

खरगोन में मिश्रा ने कहा कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से कभी-कभी सौहार्द बिगड़ने के साथ ही भ्रम फैला देता है। इसके लिए ठोस नीति बनना चाहिए। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि खंडवा लोकसभा उपचुनाव जिताने में हमारे जिलाध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ता ही काफी हैं।

देश विरोधी गतिविधियों के बारे में मिश्रा ने कहा कि ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की बात को लेकर दिए कहा कि तीन हमारे सुखदाता गीता, गंगा और गोमाता, यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है। गाय को अनादि काल से पूज्य माना गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग पाकिस्तान जिंदाबाद, काजी साहब जिंदाबाद कह रहे हैं। ऐसी सोच को लेकर देश व प्रदेश को विचार करना चाहिए। यह हिन्दू-मुसलमान का मामला नहीं बल्कि दो राष्ट्रों का मामला है।

पाकिस्तानी, तालिबानी और आइएसआइ को प्रदेश में नहीं पनपने दिया जाएगा

खंडवा में मीडिया से चर्चा में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तानी, तालिबानी और आइएसआइ को प्रदेश में पनपने नहीं दिया जाएगा। सबकी कमर तोड़ दी जाएगी। प्रदेश में माब लिंचिंग से मौत की बात निराधार है। उज्जैन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे थे। इसके बाद पाकिस्तान जिंदाबाद की जगह काजी साहब जिंदाबाद कहने वाला कौन था। किस पार्टी का था। वह कांग्रेस के दिग्विजय सिंह थे। फिर किसने बिगाड़ा भाईचारा। भाईचारा बिगाड़ने का काम कांग्रेस करती है क्योंकि उन्हें अपना वोट बैंक सरकने का डर रहता है। हम किसी को वोट बैंक नहीं मानते। लव जिहाद के मामले में उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले आए हैं। उन सभी पर कार्रवाई की गई है। बुरहानपुर में तीन बेटियों को तलाश कर उनके स्वजनों को सौंप दिया गया है। खंडवा में भी दो मामले है जिनके बारे में पता चला है। इन मामलों में कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं। पुलिस इन सभी मामलों को गंभीरता से ले रही है।

दिग्विजय सिंह पर किया कटाक्ष

प्रियंका गांधी का रोडमेप बनाने की दिग्विजय सिंह को जिम्मेदारी मिलने के सवाल पर गृह मंत्री मिश्र ने कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले राहुल गांधी की जिम्मेदारी उनके पास थी। तब राहुल का हाल देख चुके है। फिर कमलानाथजी की जिम्मेदारी मिली। फिर कमलनाथ का हाल देखा होगा। अब बहन प्रियंका की जिम्मेदार है तो देखते हैं।

यादव का पलटवार, कहा- कार्रवाई करे सरकार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेसियों पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप लगाए थे। इस पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा जब भी सत्ता में होती है, चुनाव से पहले प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करती है। यदि किसी कांग्रेसी ने ऐसे नारे लगाए हैं और उनके पास प्रमाण है तो वे कार्रवाई क्यों नहीं करते। उन्होंने उज्जैन, रीवा, मुरैना, मंदसौर आदि में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह माबलिंचिंग नहीं तो और क्या है।

About rishi pandit

Check Also

वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, घायल हुए तेंदुए का रेस्क्यू करने गए थे

महू इंदौर के पास महू में तेंदुए ने वनविभाग की रेस्क्यू टीम पर बुधवार दोपहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *