Thursday , April 18 2024
Breaking News

MP Congress: राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का कद बढ़ा, राष्ट्रीय मुद्दों पर आंदोलनों की बनाएंगे रूपरेखा

Madhya Pradesh Congress: digi desk/BHN/भोपाल/ मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह को कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें राष्ट्रीय मुद्दों पर आंदोलनों की योजना बनाने के लिए गठित समिति का अध्यक्ष बनाया गया। समिति में सिंह के अलावा आठ सदस्य बनाए गए हैं।

प्रदेश और देश की राजनीति में दिग्विजय सिंह को जुझारू नेता माना जाता है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने नर्मदा परिक्रमा की थी, जिसका लाभ पार्टी को चुनाव में मिला था। इसके साथ ही उन्होंने संगत में पंगत कार्यक्रम चलाकर पार्टी से नाराज होकर घर बैठे कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का काम किया था।

चाहे राष्ट्रीय स्तर पर हो या फिर प्रदेश स्तर पर होने वाले आंदोलनों में वे आगे रहते हैं। महंगाई से लेकर अन्य मुद्दों पर वे लगातार सरकार के खिलाफ मुखर रहे हैं। अब पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय मुद्दों पर आंदोलनों की योजना बनाने के लिए गठित समिति का अध्यक्ष बनाया है। इसमें प्रियंका गांधी, उत्तम कुमार रेड्डी, मनीष चतरथ, बीके हरिप्रसाद, रिपुन बोरा, उदित राज, डॉ.रागिनी नायक व जुबेर खान को सदस्य बनाया गया है।

About rishi pandit

Check Also

अमेरिका की मशहूर और प्रतिष्ठित मैग्जीन ‘टाइम’ ने वर्ष 2024 के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली हस्तियों में प्रियंवदा नटराजन हुई शस्मिल

नई दिल्ली अमेरिका की मशहूर और प्रतिष्ठित मैग्जीन 'टाइम' ने वर्ष 2024 के 100 सर्वाधिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *