Saturday , April 20 2024
Breaking News

Accdient: अज्ञात वाहन की टक्कर से आटो सवार चार लोगों की मौत, छह घायल

Road accdient: digi desk/BHN/मंडला/ कोतवाली थाना के अंतर्गत बुधवार की शाम नेशनल हाई-वे 30 बिनैका बायपास तिराहा में अज्ञात वाहन ने सवारी आटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्‍कर से आटो में सवार करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं। इनमें से चार की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिनैका बायपास तिराहा में जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर मौजूद है। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। सीएस केआर शाक्य द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चार लोगों की मौत हुई है और 6 घायल हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

 

About rishi pandit

Check Also

प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मैहर एवं सतना में प्रबुद्धजन सम्मेलन को किया संबोधित

मैहर, सतना आज दुनिया के हर देश में मोदी मोदी का नारा गूंज रहा है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *