Wednesday , April 24 2024
Breaking News

Corona Third Wave: फिर फैला कोरोना, लगातार दूसरे दिन 40 हजार से अधिक मामले, 24 घंटों में 496 मौतें

Corona spred again: digi desk/BHN/ देश में कोरोना महामारी फिर से तेजी से फैल रही है। लगातार दो दिनों से 40 हजार से अधिक नए केस आए हैं। इन बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है। हालांकि केरल और महाराष्‍ट्र में सर्वाधिक मामले हैं लेकिन तीसरी लहर की आशंका के चलते अन्‍य राज्‍यों को भी सतर्क रहने की सलाह सरकार ने दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक नए मामलों में वृद्धि और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में कमी से सक्रिय मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केरल में 30 हजार से ज्यादा नए संक्रमित पाए गए हैं और सबसे ज्यादा 162 लोगों की जान भी गई है। तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हजार से डेढ़ हजार तक नए केस मिले हैं, जबकि महाराष्ट्र में चार हजार से ज्यादा। पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामलों में 11,174 की बढ़ोतरी हुई है और इनकी संख्या 3,44,899 पर पहुंच गई है जो कुल संक्रमितों का 1.03 फीसद है। देश में कोरोना महामारी की स्थिति फिर बिगड़ने लगी है। लगातार दूसरे दिन 40 हजार से ज्यादा (44,658) नए मामले सामने आए हैं और 496 लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना की स्थिति

भारत, उत्तर प्रदेश, लखनऊ

24 घंटे में नए मामले 44,658

कुल सक्रिय मामले 3,44,899

24 घंटे में टीकाकरण 79.17 लाख

कुल टीकाकरण 61.22करोड़

(आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय के)

शुक्रवार शाम 06ः00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके

उत्तर प्रदेश 19.65 लाख

महाराष्ट्र 8.78 लाख

हरियाणा 5.01 लाख

गुजरात 4.32 लाख

राजस्थान 4.05 लाख

बिहार 2.88 लाख

दिल्ली 1.50 लाख

उत्तराखंड 0.96 लाख

पंजाब 0.85 लाख

झारखंड 0.57 लाख

हिमाचल 0.53 लाख

छत्तीसगढ़ 0.52 लाख

(कोविन प्लेटफार्म के आंकड़े)

About rishi pandit

Check Also

कर्नाटक, गुजरात स्वच्छ ऊर्जा अपनाने में सबसे आगे: रिपोर्ट

कर्नाटक, गुजरात स्वच्छ ऊर्जा अपनाने में सबसे आगे: रिपोर्ट देश में स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *