Saturday , April 20 2024
Breaking News

Today Rashifal 18 August: प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल करेंगे मिथुन राशि वाले, यात्रा के बन सकते हैं योग

मेष-मेष राशि के जातकों का कारोबार में मुनाफा रहेगा। साझा प्रयासों में अधिक सफलता मिल सकती है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। मानसिक रूप से शांति प्राप्त होगी। घर में सुखमय वातावरण रहेगा। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

वृषभ-कार्य स्थल पर काफी मेहनत करने से भविष्य में लाभ होगा। मेहनत और लगन के कारण घर परिवार में आनंद बना रहेगा। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहें। वाणी पर संयम रखें और सोच समझकर बोलें।

मिथुन-मानसिक रूप से खुशी प्राप्त होगी। नई जगहों पर यात्रा के योग बन सकते हैं। प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्त हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में भागीदारी ले सकते हैं और इसमें सफलता भी मिल सकती है। किसी नए कार्य की शुरुआत करने में सावधानी रखें। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क-आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा। घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इच्छित वस्तु की प्राप्ति की संभावना है। परिजनों के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। व्यावसायिक लाभ होने की पूरी संभावना है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। यात्रा पर जाने से बचें।

सिंह-किसी धार्मिक कार्यक्रम में भागीदारी हो सकती है। घर में खुशहाली रहेगी। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए ये काफी अच्छा समय है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में ज्यादा समय देने से भविष्य में लाभ हो सकती है। आलस्य करने से बड़ा नुकसान हो सकता है।

कन्या-आकस्मिक खर्च बढऩे से तनाव महसूस करेंगे। अनावश्यक खर्चों करने से बचें। अपनी पारिवारिक व सामाजिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिजनों के साथ यात्रा के भी योग बन सकते हैं। काम की व्यस्तता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी अलर्ट रहें।

तुला-अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे। व्यवसाय में अच्छा लाभ हो सकता है। सफलता के संकेत मिल सकते हैं। अनुशासन में रहने का लाभ होगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें। परिवार के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

वृश्चिक-खर्च और निवेश बढ़ सकता है। यात्रा में सतर्कता रखें। अनजान लोगों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें। दोस्तों का साथ मिलेगा और जीवनसंगिनी से भी सहयोग मिलेगा। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ सकता है।

धनु-धनु राशि के जातकों को अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर दान करें। आत्मिक शांति मिलेगी। रूके हुए कार्य भी जल्द पूर्ण होंगे।

मकर-अपने परिवार को लेकर चिंतित रहेंगे। आर्थिक कोशिशें सफल होगी। घर में सुख सौंदर्य बोध बढ़ेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। किसी काम में अड़चन आ रही है तो धैर्यपूर्वक कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें। शुभ कार्य के योग बन सकते हैं।

कुम्भ-कारोबार में आर्थिक लाभ रहेगा। धनप्राप्ति के भी योग बन सकते हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। व्यावसायिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं। किसी वजह से अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है।

मीन- कानूनी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। सेहत के प्रति अलर्ट रहें। मौसमी बीमारियों से भी सावधान रहें। घर परिवार में बड़ों का सानिध्य सुख में वृद्धि कर सकता है। मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिल सकता है।

About rishi pandit

Check Also

हथेली पर ये 6 चिह्न बनाते हैं भाग्यशाली, अच्छा टाइम आने का हैं संकेत

हाथ और पैर हमारी कुंडली की तरह होते हैं. इनमें पाए जाने वाले चिह्न कई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *