Thursday , April 25 2024
Breaking News

Today Rashifal 16 August: कर्क राशि के जातकों के सम्मान में होगी वृद्धि, पिता का मिलेगा सहयोग

ARIES-(मेष) रचनात्मक प्रयास सफल होंगे। विरोधियों की पराजय होगी। मैत्री संबंध मधुर होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें। निवेश से अलर्ट रहें।

TAURUS-(वृष) भावुकता में आकर कोई भी फैसले न लें। यात्रा देशाटन की स्थिति बन रही है, लेकिन यात्रा को लेकर सचेत रहें। आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहें।

GEMINI-(मिथुन) मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति अलर्ट रहें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। व्यापारिक लाभ हो सकता है।

CANCER-(कर्क) आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। पारिवारिक दायित्व के कारण कार्यभार बढ़ सकता है। पिता का सहयोग मिलने से हित होगा। उपहार या सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। शीर्ष अधिकारियों से भी सहयोग मिलने की संभावना है।

LEO-(सिंह) व्यावसायिक लाभ होने से आर्थिक उन्नति होगी। महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

VIRGO-(कन्या) किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभुत्व व वर्चस्व में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

LIBRA-(तुला) सृजन और निर्माण के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रूके हुए कार्य सफल होंगे।

SCORPIO-(वृश्चिक) पारिवारिक विपत्ति के समय में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी, ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखने से बाधाएं दूर होगी। यात्रा के भी योग बन सकते हैं।

SAGITTARIUS-(धनु) पुराने कानूनी विवाद का निराकरण हो सकता है। पारिवारिक चिंताएं बढ़ेगी और ऐसे समय में जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। आर्थिक लाभ हो सकता है।

CAPRICORN-(मकर) आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाने से आशातीत सफलता मिलेगी।

AQUARIUS-(कुंभ) सामाजिक कार्यों में रुचि लेने से आत्मिक शांति मिलेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं या उपभोग की वस्तु क्रय कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होने से उन्नति होगी। स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

PISCES- (मीन) पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी और इस कारण से आर्थिक लाभ भी होगा। पुराने किसी रुके कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। संतान के करियर को लेकर चिंता रह सकती है लेकिन आखिर में सफलता मिलेगी।

About rishi pandit

Check Also

सच्चे मन से भगवान की आरती करें और विशेष चीजें अर्पित करें

गुरुवार का दिन सृष्टि के रचयिता भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित माना जाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *